50MP कैमरा, 5010mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ TCL 40 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने तीनों ही स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स एक जैसे दिए हैं, जबकि कुछ फीचर्स में अंतर देखने को मिलता है।

50MP कैमरा, 5010mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ TCL 40 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: TCL

TCL 40 SE और TCL 408 में MediaTek Helio G37 चिपसेट कंपनी ने दिया है।

ख़ास बातें
  • TCL 40 SE में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • TCL 40 R 5G में MediaTek Dimensity 700 SoC है।
  • तीनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
TCL ने नए साल में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के सबसे बड़े इवेंट CES 2023 में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया है। सीरीज को TCL 40 स्मार्टफोन सीरीज नाम दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी की ओर से तीन मॉडल्स पेश किए गए हैं जिसमें TCL 40 R 5G, TCL 40 SE और TCL 408 शामिल हैं। इनमें से एक फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और बाकी दो फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किए गए हैं। तीनों ही स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। सीरीज के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

TCL 40 स्मार्टफोन सीरीज की कीमत, उपलब्धता

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी टीसीएल ने CES 2023 में अपने प्रोडक्ट्स में स्मार्टफोन सीरीज को भी पेश किया है। सीरीज में TCL 40 R 5G, TCL 40 SE और TCL 408 शामिल हैं जिसमें से TCL 40 R 5G को कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। TCL 40 R 5G की कीमत 219 डॉलर (लगभग 18 हजार रुपये) है। TCL 40 SE की कीमत 169 डॉलर (लगभग 14 हजार रुपये) है। वहीं, सीरीज के TCL 408 की कीमत 129 डॉलर (लगभग 10,500 रुपये) है। इन्हें यूरोप और एशिया की कुछ मार्केट्स में लॉन्च किया गया है।
 

TCL 40 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने तीनों ही स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स एक जैसे दिए हैं, जबकि कुछ फीचर्स में अंतर देखने को मिलता है। सबसे पहले बात TCL 40 R 5G की करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ इस फोन में MediaTek Dimensity 700 SoC है और माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। बैटरी कैपिसिटी की डिटेल्स यहां नहीं दी गई हैं लेकिन फोन में बड़ी बैटरी बताई गई है। फोन में NXTVISION टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा यह 5G और 3.5mm हेडफोन जैक कनेक्टिविटी के साथ आता है। 

TCL 40 SE और TCL 408 में MediaTek Helio G37 चिपसेट कंपनी ने दिया है। TCL 40 SE में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 90Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। इसके अलावा TCL 40 SE में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है। यह 5010mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »