48MP कैमरे के साथ TCL 20Y स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

TCL 20Y स्मार्टफोन की कीमत GHS 799 (लगभग 9,664 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो है ब्लैक और ब्लू।

48MP कैमरे के साथ TCL 20Y स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • TCL 20Y में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • टीसीएल 20वाई में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन को दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका मार्केट में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
TCL 20Y को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर दिया गया है, जो कि दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका मार्केट में लॉन्च हुआ है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन Unicsoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन में 4,000 एमएएच तक की बैटरी मौजूद है। कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है, वो है ब्लैक और ब्लू।
 

TCL 20Y Price

TCL 20Y स्मार्टफोन की कीमत GHS 799 (लगभग 9,664 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो है ब्लैक और ब्लू। स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई थी।
 

TCL 20Y Specifications

TCL 20Y स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.52 इंच HD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Unicsoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और भी बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा पैनल के साथ एलईडी फ्लैश स्थित है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। फोन में रियर-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,000एमएएच की है, जिसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCL 20Y, TCL 20Y Specifications, TCL 20Y Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »