Tata Electronics ने बनाया रिकॉर्ड, Rs 40 हजार करोड़ पहुंचा iPhone प्रोडक्शन

2024 में आईफोन उत्पादन 40 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है।

Tata Electronics ने बनाया रिकॉर्ड, Rs 40 हजार करोड़ पहुंचा iPhone प्रोडक्शन

Tata Electronics ने iPhone प्रोडक्शन में रिकॉर्ड बना दिया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी की प्रोडक्शन ग्रोथ 180 प्रतिशत बढ़ी है।
  • कुल आइफोन एक्सपोर्ट में कंपनी का 29 प्रतिशत शेयर।
  • आईफोन की दूसरी सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी बनी।
विज्ञापन
Tata Electronics ने iPhone प्रोडक्शन में रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी भारत में धड़ल्ले से iPhone बना रही है और 2024 में इसका उत्पादन 40 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स Apple Inc के लिए iPhone की सप्लाई में अपनी स्थिति मजबूती से दर्ज करवाने में कामयाब रही है। कंपनी ने प्रोडक्शन, एक्सपोर्ट और सीधा रोजगार देने के क्षेत्र में एपल की जरूरतों को भलीभांति पूरा करने का प्रयास किया है। 

Tata Electronics ने कर्नाटक के नरसापुर में स्थित Wistron iPhone फैसिलिटी को अक्टूबर 2023 में 125 मिलियन डॉलर में अधिग्रहित कर लिया था। उसके बाद 2024 के मध्य उपरांत कंपनी ने ऑपरेशंस में तेजी दिखाई और प्लांट का सालाना उत्पादन Rs 40 हजार करोड़ को पार कर गया है। यह प्रोडक्शन जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच किया गया। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की प्रोडक्शन ग्रोथ 180 प्रतिशत बढ़ी है। जबकि इससे पिछले साल यह केवल 14,300 करोड़ रुपये की थी। 

प्लांट के प्रोडक्शन का 77% हिस्सा बाहर देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। इस लिहाज से कंपनी भारत की आईफोन एक्सपोर्ट मार्केट में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित करने में कामयाब हुई है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने वर्कफोर्स को भी बढ़ाया है। कंपनी सीधी भर्तियों में 63 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह 2023 में 19 हजार के आंकड़े पर थी जो कि 2024 में बढ़कर 31000 हो गई। वर्कफोर्स में हुई इस बढ़ोत्तरी के कारण अब नरसापुर प्लांट भारत में दूसरी सबसे बड़ी आईफोन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बन गया है। 

अगर भारत में होने वाले कुल आइफोन एक्सपोर्ट की बात करें तो टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स इसका 29 प्रतिशत शेयर रखती है। इस लिहाज से कंपनी आईफोन की दूसरी सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी के रूप में उभरी है। सिर्फ Apple ही नहीं, कंपनी अब चीन की भी दिग्गज स्मार्टफोन मेकर्स जैसे Xiaomi और Oppo के साथ भागीदारी पर योजना बना रही है। जिसके बाद कंपनी का क्लाइंट पोर्टफोलियो और भी बड़ा हो जाएगा। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तेजी से अपने इलेक्ट्रॉनिक्स मेन्युफेक्चिरिंग सर्विस (EMS) बिजनेस को बढ़ा रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »