Sony एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च कर सकती है एक्सपीरिया एक्सज़ेड2

आइरिश कंपनी थ्री आयरलैंड ने लिखा कि एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 जल्द आ रहा है। यूज़र ने फिर एक्सपीरिया एक्सए2 के बारे में जानना चाहा लेकिन कंपनी ने जवाब में कहा कि एक्सए2 से इतर एक्सपीरिया ज़ेड2 नाम का हैंडसेट जल्द आएगा। दिलचस्प बात ये है कि ट्वीट हटा दिए गए हैं लेकिन कुछ रेडिट यूज़र ने उनके स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 7 फरवरी 2018 10:25 IST
इसी महीने आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 में सोनी जिन स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रही है, उनमें एक Xperia XZ2 भी हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन हैंडसेट के नाम का खुलासा आइरलैंड की एक कंपनी के ट्वीट ने कर दिया है। इसके अलावा एक और जानकारी सामने आई है। सोनी ने अपने दो साल पुराने स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पैक्ट के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट देना शुरू कर दिया है।

एक ट्विटर यूज़र को जवाब देते हुए आइरिश कंपनी थ्री आयरलैंड ने लिखा कि एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 जल्द आ रहा है। यूज़र ने फिर एक्सपीरिया एक्सए2 के बारे में जानना चाहा लेकिन कंपनी ने जवाब में कहा कि एक्सए2 से इतर एक्सपीरिया ज़ेड2 नाम का हैंडसेट जल्द आएगा। दिलचस्प बात ये है कि ट्वीट हटा दिए गए हैं लेकिन कुछ रेडिट यूज़र ने उनके स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। इस ट्वीट की पुष्टि एक्सपीरिया ब्लॉग ने भी की है।
Advertisement

हम पहले भी बता चुके हैं कि सोनी उन कंपनियों में से एक है, जो एमडब्ल्यूसी 2018 में अपने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाने जा रही हैं। इवेंट के लिए सोनी ने 26 फरवरी का दिन तय किया है। अब अफवाह ज़ोर पकड़ चुकी है कि कंपनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 का अगला वर्ज़ एक्सपीरिया ज़ेड2 लॉन्च करेगी। इस डिवाइस को सर्टिफिकेशन वेबसाइट एफसीसी पर भी देखा गया था। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो को भी एमडब्ल्यूसी 2018 में उतार सकती है। वहीं, एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 प्लस और एक्सपीरिया एक्सज़ेड1एस के लॉन्च होने को लेकर भी चर्चा तेज़ है।

सोनी ने बीते दिनों सीईएस 2018 में एक्सपीरिया एक्सए2, एक्सए2 अल्ट्रा और एक्सपीरिया एल2 लॉन्च किए हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च के लिए बचाकर रखा है। एक्सपीरिया ब्लॉग पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अपने स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पैक्ट को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन को पहले एंड्रॉयड नूगा अपडेट दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, नया अपडेट 34.4.A.0.364 बिल्ड नंबर के साथ आया है।
Advertisement

सोनी ने हाल में अपने दो साल पुराने फ्लैगशिप फोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने का वादा किया था। इसके ठीक बाद कंपनी की तरफ से एक्सपीरिया एक्स और एक्स कॉम्पैक्ट को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। भले ही कंपनी के ये दो हैंडसेट पुराने हों, लेकिन इनके फीचर और स्पेसिफिकेशन बेहतर हैं। दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 एसओसी चिपसेट पर चलते हैं। इनमें 23 मेगापिक्सल का बैक कैमरा भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2620 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.