सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड स्मार्टफोन की बिक्री शुरू

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड स्मार्टफोन की बिक्री शुरू
विज्ञापन
सोनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड सोमवार से भारत में उपलब्ध हो गया है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को पिछले महीने 29 सितंबर को लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न डॉट इन पर उपलब्ध है। कंपनी ने बताया था कि सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की एमआरपी 51,990 रुपये है, लेकिन यह 49,990 रुपये में मिल जाएगा। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 8,990 रुपये का सोनी एसडब्ल्यूआर30 स्मार्टबैंड भी मिल रहा है।

सोनी के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की सबसे अहम खासियत रियर कैमरा है। इसमें तीन सेंसर दिए गए हैं। सीएमओएस सेंसर फ्रेम में ऑब्जेक्ट के मूवमेंट को ट्रैक और प्रिडिक्ट करेगा, ताकि ब्लर शॉट आने की संभावना कम हो जाए। लेज़र ऑटोफोकस सेंसर ऑब्जेक्ट पर फोकस सही तरह से लॉक करने में मदद करता है, खासकर कम रोशनी वाली परिस्थितियों में। आरजीबीसी-एआर सेंसर का काम सटीक कलर रिप्रोडक्शन देने का है।


इसके साथ 6 एलीमेंट वाला एफ/ 2.0 सोनी जी लेंस और एक 23 मेगापिक्सल का एक्समोर आरएस सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सोनी का अपना ‘बॉयॉन्ज़ फॉर मोबाइल’ इमेज प्रोसेसर मौजूद है। आपको फोकस और शटर स्पीड का मैनुअल कंट्रोल भी मिलेगा।
 
Sony_Xperia_XZ

सोनी का दावा है कि 13 मेगापिक्सल के वाइड-एंगल फ्रंट कैमरे में एक्समोर आरएस सेंसर है जो आम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे की तुलना में 2.6 गुना बड़ा है। उम्मीद के मुताबिक, सोनी के इस फोन को आईपी68 का सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है। 5.2 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड के हाइब्रिड डुअल सिम वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया है। दोनों ही सिम स्लॉट 4G वीओएलटीई को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यह मॉडल 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने वाले सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड में 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पावर देने के लिए मौजूद है 2900 एमएएच की बैटरी।

हैंडसेट के साथ आपको सोनी यूसीएच12डब्ल्यू क्विक चार्जर मिलेगा। दावा किया गया है कि 10 मिनट के चार्ज के बाद इसकी बैटरी 5.5 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। सोनी का कहना है कि यह फोन इंटेलिजेंट बैटरी चार्ज से लैस है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality
  • Excellent performance
  • Good camera
  • कमियां
  • Expensive
  • Heats up while recording video
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »