सोनी एक्सपीरिया एक्सआर स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 9 अगस्त 2016 11:32 IST
सोनी की एक्सपीरिया एक्स सीरीज के लेटेस्ट हैंडसेट एक्सपीरिया एक्सआर की तस्वीरें लीक हुई हैं। कथित सोनी एक्सपीरिया एक्सआर की कई तस्वीरें लीक हुई हैं। हैंडसेट की तस्वीरें अलग-अलग तरफ से ली गई हैं। इन तस्वीरों में फोन के हर हिस्से की झलक मिली है।

दरअसल, हैंडसेट की तस्वीरें ऑनलाइन सार्वजनिक की गई हैं। ट्विटर पर @Onleaks ने कथित हैंडसेट के रॉयल ब्लू कलर वेरिएंट की तस्वीरें साझा की हैं।
Advertisement

हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर ज्यादातर हिस्सा डिस्प्ले के लिए दिया गया है। इसमें एक्सपीरिया एक्स सीरीज के स्मार्टफोन के डिजाइन को बरकरार रखा गया है। दायीं तरफ पावर के साथ वॉल्यूम बटन नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा एक और फिजिकल बटन भी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कैमरे के लिए हो सकता है। संभव है कि यह फिंगरप्रिंट सेंसर हो। रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरे के अलावा डुअल-एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन के निचले हिस्से में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। टिप्सटर ने हैंडसेट के डाइमेंशन के बारे में भी दावा किया है। यह करीब 146.4x71.9x8.1 मिलीमीटर होगा। अफसोस की बात यह है कि सोनी एक्सपीरिया एक्सआर को लॉन्च किए जाने के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन अफवाह तो यह भी है कि स्मार्टफोन को अगले महीने आईएफए ट्रेड शो में पेश किया जाएगा।

फिलहाल, सोनी एक्सपीरिया एक्सआर को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना बहुत ज्यादा नहीं है। हाल ही में जापान की इस कंपनी ने खुलासा किया था कि वह भारत सहित कई अन्य मार्केट से अपना ध्यान हटाएगी। इसकी वजह चीन, अमेरिका और भारत जैसे मार्केट में कंपनी के हैंडसेट की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं होना है।
Advertisement

याद रहे कि सोनी ने पिछले महीने भारत में एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा हैंडसेट 29,990 रुपये में लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.