Sony Xperia XA1 Plus भारत में लॉन्च, 23 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Sony ने पिछले महीने आईएफए 2017 ट्रेड शो में अपने स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस को लॉन्च किया था। गुरुवार को कंपनी ने इस हैंडसेट को भारतीय मार्केट में उतार दिया। Sony Xperia XA1 Plus को भारतीय मार्केट में 24,990 रुपये में बेचा जाएगा।

Sony Xperia XA1 Plus भारत में लॉन्च, 23 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • Sony Xperia XA1 Plus को भारतीय मार्केट में 24,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • ऑफलाइन स्टोर में ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में शुक्रवार से उपलब्ध
  • इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस वाला फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
Sony ने पिछले महीने आईएफए 2017 ट्रेड शो में अपने स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस को लॉन्च किया था। गुरुवार को कंपनी ने इस हैंडसेट को भारतीय मार्केट में उतार दिया। Sony Xperia XA1 Plus को भारतीय मार्केट में 24,990 रुपये में बेचा जाएगा। सोनी के इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑफलाइन स्टोर में ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में शुक्रवार से उपलब्ध कराया जाएगा।

सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस की सबसे अहम खासियत इसका 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें कंपनी के क्लियरऑडियो+ तकनीक का इस्तेमाल हुआ है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Sony Xperia XA1 Plus एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए माल टी-880 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है।

सोनी में इस फोन में 23 मेगापिक्सल के एक्सीमॉर आरएस इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

सोनी एक्सपीरिया ए1 प्लस की बैटरी 3430 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 2.0+ को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 155x75x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम। गौर करने वाली बात है नए सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी मदद से आप डिवाइस को अनलॉक कर पाएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी20
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3430 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »