सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल और एक्सपीरिया एक्सए डुअल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2016 14:30 IST
जापान की टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी ने अपने एक्सपीरिया एक्स डुअल और एक्सपीरिया एक्सए डुअल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल भारत में 48,900 रुपये में मिलेगा। यह व्हाइट, ग्रेफाइट, ब्लैक, लाइम गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में 7 जून से उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, सोनी एक्सीपिरिया एक्सए  डुअल की कीमत 20,990 रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को जून महीने के तीसरे हफ्ते से उपलब्ध कराने की बात कही है।

इच्छुक ग्राहक इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 30 मई को शाम 4 बजे से सोनी मोबाइल डीलर्स और एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर अमेज़न पर कर सकते हैं। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हैंडसेट का सिंगल सिम वेरिएंट भी मिलता है। सोनी ने इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च किया था। कंपनी दावा करती रही है कि एक्सपीरिया एक्स सीरीज के नए स्मार्टफोन सोनी के मोबाइल ब्रांड विजन को पेश करते हैं।
Advertisement


सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। फोन में एफ1/2.3 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में तीन जीबी रैम है। 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर चलता है। इस हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2620 एमएएच की बैटरी।
Advertisement
 
(सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल सिम की तस्वीर)

सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल में पांच इंच का फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) वाला डिस्प्ले है। फोन में 64 बिट मीडियाटेक एमटी6755 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल की स्टोरेज को बढ़ाने के यूज़र 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर चलता है। फोन में हाइब्रिड ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश जैसे फ़ीचर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। बैटरी 2300 एमएएच की है। डाइमेंशन 143.6x66.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony Xperia X Dual, Sony Xperia XA Dual, Sony Xperia X

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.