Sony Xperia फ्लैगशिप फोन को दो साल एंड्रॉयड अपडेट का वादाः रिपोर्ट

सोनी मोबाइल ने आधिकारिक तौर पर अपने एक्सपीरिया रेंज के स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड अपग्रेड पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। इस जापानी कंपनी ने बताया है कि उसकी एक्सपीरिया स्मार्टफोन सीरीज़ के प्रीमियम हैंडसेट लॉन्च के बाद दो साल तक लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट पाते रहेंगे।

Sony Xperia फ्लैगशिप फोन को दो साल एंड्रॉयड अपडेट का वादाः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • एक्सपीरिया रेंज के स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड अपग्रेड पॉलिसी का ऐलान
  • मिड-रेंज और एंट्री-लेवल एक्सपीरिया फोन के लिए अपडेट की गारंटी नहीं
  • रिपोर्ट में सोनी मोबाइल के सिक्योरिटी अपडेट प्रोग्राम का भी ज़िक्र है
विज्ञापन
सोनी मोबाइल ने आधिकारिक तौर पर अपने एक्सपीरिया रेंज के स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड अपग्रेड पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। इस जापानी कंपनी ने बताया है कि उसकी एक्सपीरिया स्मार्टफोन सीरीज़ के प्रीमियम हैंडसेट लॉन्च के बाद दो साल तक लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट पाते रहेंगे। दूसरी तरफ, मिड-रेंज और एंट्री-लेवल एक्सपीरिया फोन के लिए एंड्रॉयड अपडेट टेस्टिंग और हार्डवेयर क्षमता पर निर्भर करेगा।

Sony की आधिकारिक एंड्रॉयड अपग्रेड नीति के आधार पर एक्सपीरियाब्लॉग ने दावा किया है कि सोनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट की गारंटी है। लेकिन एक्सपीरिया रेंज के अन्य स्मार्टफोन के लिए कंपनी की नीति असमंजस में डालने वाली है। सोनी ने कहा है कि अगर टेस्टिंग में नतीजे उम्मीद मुताबिक नहीं मिलते हैं, या स्मार्टफोन की हार्डवेयर क्षमता अपग्रेड योग्य नहीं है तो वह सस्ते और मिड-रेंज के डिवाइस को अपेडट नहीं करने का फैसला करेगी। एक्सपीरिया स्मार्टफोन यूज़र यहां पर आईएमईआई नंबर डालकर सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में जांच सकते हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट में सोनी मोबाइल में सिक्योरिटी अपडेट प्रोग्राम का भी ज़िक्र है। कंपनी का कहना है कि सिक्योरिटी अपडेट फर्मवेयर या एंड्रॉयड अपग्रेड के रूप में दिए जा सकते हैं। सोनी ने आधिकारिक बयान दिया, "सिक्योरिटी अपडेट हमारे सभी प्रीमियम हैंडसेट के लिए उपलब्द है। लेकिन मिड-रेंज डिवाइस के लिए यह कई किस्म की परस्थितियों पर निर्भर करेगा।"

Sony ने उन एक्सपीरिया हैंडसेट की सूची भी ज़ारी की है जिन्हें मेल्टडाउन और स्पेक्टर पैच मिलेंगे। ये हैं Xperia XA1, Xperia XA1 Ultra, Xperia L1, Xperia XA1 Plus, Xperia XA2, Xperia XA2 Ultra, Xperia L2, Xperia X Performance, Xperia X, Xperia X Compact, Xperia XZ, Xperia XZ Premium, Xperia XZs, Xperia XZ1 और Xperia XZ1 Compact। सोनी मोबाइल ने बताया है कि एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच की तारीख 5 जनवरी 2018 होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »