Sony Xperia 5 II के स्पेसिफिकेशन लीक, रेंडर्स में दिखाई दिया डिज़ाइन

Sony Xperia 5 II में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ एचडीआर ओलेड डिस्प्ले शामिल होने का दावा किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच-सेंपलिंग रेट को स्पोर्ट करेगा।

Sony Xperia 5 II के स्पेसिफिकेशन लीक, रेंडर्स में दिखाई दिया डिज़ाइन

Sony Xperia 5 II में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 5 II में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Snapdragon 865 चिपसेट और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले की भी मिली जानकारी
  • सोनी 17 सितंबर को लॉन्च करने वाली है एक नया एक्सपीरिया प्रोडक्ट
विज्ञापन
Sony Xperia 5 II के सभी स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन कथित तौर पर लीक हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन 21: 9 CinemaWide आस्पेक्ट रेशियो वाले 120Hz डिस्प्ले के साथ आएग। फोन 5G सपोर्ट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा। सोनी द्वारा 17 सितंबर को एक नया एक्सपीरिया प्रोडक्ट लॉन्च किए जाने की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद यह खबर सामने आई है। यूं तो जापानी टेक्नोलॉजी दिग्गज ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा है कि उत्पाद सोनी एक्सपीरिया 5 II होगा, लेकिन अफवाहों की माने तो कंपनी इसी फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
 

Sony Xperia 5 II specifications (rumoured)

Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनी एक्सपीरिया 5 II में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ एचडीआर ओलेड डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच-सेंपलिंग रेट को स्पोर्ट करेगा। कहा जा रहा है कि सोनी इस फोन में भी 21: 9 का आस्पेक्ट रेशियो देगी, जिसे कंपनी CinemaWide कहती है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस आने का दावा किया गया है। यह भी जानकारी दी गई है कि इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Sony Xperia 5 II के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे। सेटअप में एक वाइड, एक अल्ट्रा-वाइड और एक टेलीफोटो कैमरा लेंस शामिल होंगे। पहले कैमरे में एफ/1.7 अपर्चर, 24 एमएम फोकल लेंथ और 82-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 12-मेगापिक्सल सेंसर होने का दावा है। अल्ट्रा-वाइड कैमरा 12-मेगापिक्सल का सेंसर होगा, जो एफ/2.2 अपर्चर, 16 एमएम फोकल लेंथ और 124-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ आ सकता है। टेलीफोटो कैमरा 12 मेगापिक्सल सेंसर होगा, जिसका अपर्चर एफ/2.4 होगा और यह 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हाल ही में GSMArena ने अपनी एक रिपोर्ट में Evan Blass के रेंडर का हवाला देते हुए दावा किया कि सोनी एक्सपीरिया 5 II के कैमरा लेंस पर Zeiss T* की ब्रांडिंग है और इसमें 3D ToF कैमरा मौजूद नहीं होगा। इस रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई थी कि Xperia 5 II के दायीं ओर एक फिज़िकल शटर बटन भी दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी जनकारी दी गई थी कि एक्सपीरिया 5 II में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा।

गुरुवार को जापानी इलेट्रॉनिक्स कंपनी ने एक नए एक्सपीरिया प्रोडक्ट के लॉन्च की घोषणा की थी। हालांकि इसमें प्रोडक्ट का नाम नहीं बताया गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी 17 सितंबर को इस इवेंट में Xperia 5 II स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। सोनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज़ और यूट्यूब चैनल के माध्यम से नए प्रोडक्ट लॉन्च की घोषणा की है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony Xperia 5 II, Sony Xperia 5 II Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »