सोनी बंद करेगी एक्सपीरिया एक्स सीरीज़: रिपोर्ट

उम्मीद से कम बिक्री के आंकड़ों के बाद, सोनी द्वारा अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की एक सीरीज़ बंद करने की ख़बर हैं। कंपनी के 'प्रीमियम स्टैंडर्ड' स्मार्टफोन एक्सीपिरया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इन दोनों ही स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट इस साल लॉन्च नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2017 11:52 IST
उम्मीद से कम बिक्री के आंकड़ों के बाद, सोनी द्वारा अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की एक सीरीज़ बंद करने की ख़बर हैं। कंपनी के 'प्रीमियम स्टैंडर्ड' स्मार्टफोन एक्सीपिरया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इन दोनों ही स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट इस साल लॉन्च नहीं किए जाएंगे।

एक्सपीरिया ब्लॉग की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी ने उम्मीद के मुताबिक बिक्री को कारण बताते हुए 2017 इनवेस्ट डे में इस बारे में पुष्टि कर दी। 'प्रीमियम स्टैंडर्ड' स्मार्टफोन को किफ़ायती दाम में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन देने के इरादे से लॉन्च किए गए थे। और इन स्मार्टफोन को जापान में अच्छी कामयाबी मिली लेकिन दूसरे देशों में बिक्री का आंकड़ा बहुत अच्छा नहीं रहा। जापान में सोनी ने बिक्री के 85 फ़ीसदी लक्ष्य को पूरा कर लिया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय तौर पर यह आंकड़ा 31 फ़ीसदी ही रहा। निराश करने वाले इन आंकड़ों के साथ, कंपनी द्वारा एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट के अपग्रेडेड वेरिएंट को लॉन्च ना करना वाज़िब ही लगता है।
Advertisement

पिछले साल, सोनी ने अपनी नई एक्सपीरिया एक्स सीरीज़ पर ध्यान देने के चलते सी और एम सीरीज़ को बंद कर दिया था। तब से लेकर अब तक, सोनी ने इस सीरीज़ में कुछ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें फ्लैगशिप स्तर के स्मार्टफोन जैसे सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम और एक्सपीरिया एक्सए1 जैसी किफ़ायती डिवाइस शामिल हैं। 'प्रीमियम स्टैंडर्ड' स्मार्टफोन सेगमेंट को बंद करना ना केवल बिज़नेस के लिहाज़ से ठीक लगता है बल्कि इससे सोनी के स्मार्टफोन के नाम को लेकर असमंजस भी कम होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनी अब अपने फ्लैगशिप और मिड-रेंज डिवाइस जैसे एक्सज़ेड प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस, एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा पर ध्यान देगी।

बात करें कंपनी की 2017 की योजना की तो, सोनी द्वारा सिर्फ उन्हीं तकनीक पर ध्यान देने की ख़बर है जिन्हें सोनी खुद डिलीवर कर सकती है। और इसका उद्देश्य अपने मुख्य बाज़ारों जैसे जापान, पूर्वी एशिया, मध्य एशिया और यूरोप पर फोकस करने का है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी भारत जैसे बाजारों पर कम ध्यान देगी क्योंकि यहां बजट स्मार्टफोन का प्रभुत्व है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2620 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.