आ रहा है ऐसा Sony Xperia स्मार्टफोन जो लेगा चुटकियों में फोटो

आ रहा है ऐसा Sony Xperia स्मार्टफोन जो लेगा चुटकियों में फोटो
विज्ञापन
सोनी (Sony) अगले महीने एक और एक्सपीरिया (Xperia) हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। दरअसल गुरुवार को सोनी एक्सपीरिया (Sony Xperia) के ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर पोस्ट किया गया जो इस ओर ही इशारा कर रहा है। इस बीच एक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा (Xperia C5 Ultra) की तस्वीर के साथ यूज़र मैनुअल पेज इंटरनेट पर लीक हो गई है। अगर लीक को सही माना जाए तो संभव है कि इवेंट में इसी हैंडसेट को लॉन्च किया जाए।

ट्वीट के मुताबिक, Sony नया Xperia डिवाइस लॉन्च करेगी जिसका कैमरा चुटकियों (split-second) में फोटो लेगा। कंपनी का यह इवेंट सोमवार यानी 3 अगस्त को होने वाला है। टीज़र से लगता है कि कंपनी ने डिवाइस में नए किस्म के ऑटोफोकस प्रोसेस का इस्तेमाल किया है। संभव है कि कैमरे के सेंसर और शटर स्पीड में भी सुधार किया गया हो। ट्वीट पोस्ट में लिखा गया है, "अब ध्यान से देखें, चुटकियों में फोटो कैपचर करने का तरीका आ रहा है। 03.08.15 #Xperia". हैंडसेट के बारे में और कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

भले ही डिवाइस के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, पर इंटरनेट पर लीक का सिलसिला तेज हो गया है। अगर इन्हें सही माना जाए तो कंपनी सोमवार को सोनी एक्सपीरिया सी5 अलट्रा (Sony Xperia C5 Ultra) स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। Nowhereelse की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन के व्हाइट कलर वेरिएंट की तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है। इस फोटो में स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल दिख रहा है।
 
sony_xperia_c5_ultra_live_image_nowhereelse
 
एक और लीक में दावा किया गया है कि नए स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, 64-bit MediaTek MT6752 octa-core प्रोसेसर और 2GB का रैम (RAM) होगा। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे होने की बात भी कही गई है। खबर यह भी है कि डिवाइस में Sony IMX230 कैमरा सेंसर मौजूद होगा।
 
sony_xperia_c5_ultra_user_guide_features_xperia_blog

वैसे कुछ और डिटेल एक तस्वीर से सामने आई है जिसे Sony Xperia C5 Ultra (मॉडल- E5506/E553) और उसके यूज़र मैनुअल का बताया जा रहा है। तस्वीर इस ओर इशारा कर रही है कि हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और NFC होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »