Sony Xperia XA1 और Xperia XA1 Ultra की कीमतों में कटौती

सोनी ने देश में अपने एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया ए1 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमतें कम कर दी हैं। गैजेट्स 360 को पता चला है कि कंपनी ने रिटेल पार्टनर को डिवाइस की कीमतें कम होने की पुष्टि कर दी है।

Sony Xperia XA1 और  Xperia XA1 Ultra की कीमतों में कटौती
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अब 17,990 रुपये में मिलेगा
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा अब 27,990 रुपये में उपलब्ध होगा
  • दोनों स्मार्टफोन में 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
सोनी ने देश में अपने एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया ए1 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमतें कम कर दी हैं। गैजेट्स 360 को पता चला है कि कंपनी ने रिटेल पार्टनर को डिवाइस की कीमतें कम होने की पुष्टि कर दी है। एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा को19,990 रुपये और 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब ये स्मार्टफोन 17,990 रुपये और 27,990 रुपये में उपलब्ध होंगे। 19 सितंबर, मंगलवार से देशभर में सभी सोनी और बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से फोन को इन दाम में खरीदा जा सकता है। ख़बर लिखे जाने तक, एक्सपीरिया एक्सए1 फ्लिपकार्ट पर अभी पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध है जबकि अमेज़न इंडिया पर दोनों फोन को नई कीमतों के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

सोनी एक्सपीरिया एक्स1 और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा की नई कीमतों के जरिए सोनी का इरादा ग्राहकों को आकर्षित करना है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 को भारत में अप्रैल में जबकि एक्सए1 अल्ट्रा को जुलाई में उपलब्ध कराया गया था। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसकी अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा।

एक्सपीरिया एक्सए1 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है और इसमें एक 64-बिट मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। फोन में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

वहीं दूसरी तरफ़, एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा में एक 6 इंच (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। और इसमें एक 64-बिट मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली टी880 एमपी2 900 मेगाहर्ट्ज़ जीपीयू और 4 जीबी रैम है। स्मार्टफोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

एक्सपीरिया एक्सए1 और एक्सए1 अल्ट्रा में एक 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो एग्ज़ॉमॉर आरएस इमेज सेंसर, हाइब्रिड ऑटोफोकस, 24एमएम वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, 5एक्स ज़ूम और एचडीआर मोड के साथ आता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो एक्सए1 में 8 मेगापिक्सल कैमरा है जबकि एक्सए1 अल्ट्रा में फ्रंट फ्लैश, 23एमएम वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ2.0, ओआईएस और ऑटोफोकस के साथ 16 मेगापिक्सल एग्ज़ॉमॉर आरएस सेंसर है।

एक्सपीरिया एक्सए1 में 2300 एमएएच बैटरी है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई और एनएफसी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा में 2700 एमएएच की बड़ी बैटरी है जबकि कनेक्टिविटी के लिए एलटीई (4जी), एलटीई कैट6/4, जीएसएम जीपीआरएस/एज (2जी) और यूएमटीएस एचएसपीए+ (3जी) जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी20
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery performance
  • Selfie camera performs well
  • कमियां
  • No fingerprint sensor
  • No 4K video recording
  • Bland design
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी20
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony mobile, Sony smartphone, Sony XA1, Sony XA1 ultra
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »