सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 भारत में लॉन्च, इसमें है 23 मेगापिक्सल कैमरा

सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 भारत में लॉन्च, इसमें है 23 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 की कीमत 19,990 रुपये है
  • फोन व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट में आता है
  • फोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए1 भारत में लॉन्च कर दिया है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 की कीमत 19,990 रुपये है। यह फोन देश भर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट में आता है। इससे पहले पिछले हफ्ते ही कंपनी ने सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस को भारत में लॉन्च किया था।

जापान की कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने एक्सपीरिया एक्सए1 का डुअल-सिम वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। याद दिला दें कि, सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस और एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया 23 मेगापिक्सल का कैमरा।

सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी एज-टू-एज बॉर्डरलेस डिस्प्ले है जो इमेज एनहेंस टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली टी880 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए एक्सपीरिया एक्सए1 में अपर्चर एफ/2.0, हाइब्रिड एएफ, स्टेडीशॉट और एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स300 एक्समॉस आरएस सेंसर वाला 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ सोनी आईएमएक्स219 सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा है।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। फोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी है। जो क्यूनोवो अडेप्टिममग चार्जिंग और पंप एक्सप्रेस प्लस से लैस है। बैटरी 2.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 का डाइमेंशन 145 x 67 x 8 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी20
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony mobile, sony xperia XA1, Sony XPERIA XA1 ultra
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »