Sony Xperia XA1 Ultra भारत में लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज़ का अपना नया स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा भारत में लॉन्च कर दिया है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा पिछले साल लॉन्च हुए एक्सपीरिया एक्सए1 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा देशभर के सभी सोनी सेंटर और बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में मिलेगा।

Sony Xperia XA1 Ultra भारत में लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा की कीमत भारत में 29,990 रुपये है
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • सोनी ने अपने नए स्मार्टफोन के साथ बंडल ऑफर भी पेश किए हैं
विज्ञापन
सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज़ का अपना नया स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा भारत में लॉन्च कर दिया है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा पिछले साल लॉन्च हुए एक्सपीरिया एक्सए1 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा देशभर के सभी सोनी सेंटर और बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में मिलेगा। सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा को ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले इसी साल एमडब्ल्यूसी 2017 में सोनी एक्सपीरिया एक्सए1, सोनी एक्सज़ेड प्रीमियम और एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था।
 

सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा की कीमत और ऑफर

 सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा की कीमत भारत में 29,990 रुपये है।  सोनी ने अपने नए स्मार्टफोन के साथ बंडल ऑफर भी पेश किए हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा के साथ बॉक्स में 1,490 रुपये की कीमत वाला क्विक चार्जर साथ आता है। इसके अलावा तीन महीने के लिए सोनी एलआईवी का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा। एक्सए1 अल्ट्रा के साथ स्टायल कवर स्टैंड खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस कवर में एक इनबिल्ट स्टैंड है जिससे बिना किसी परेशानी के देर तक फोन पर वीडियो देखने में परेशानी नहीं होगी।
 

सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

बड़े स्क्रीन वाले सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो इमेज एनहेंसमेंट टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन में 64-बिट मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी2 900मेगाहर्ट्ज़ जीपीयू और 4 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 32 जीबी और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।

एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा की सबसे बड़ी ख़ासियत रियर और फ्रंट कैमरा है। रियर की बात करें, तो इसमें हाइब्रिड ऑटोफोकस, 24एमएम वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, 5एक्स ज़ूम और एचडीआर मोड के साथ 23 मेगापिक्सल एक्समॉर आरएस इमेज सेंसर है। फोन में आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल एक्समॉर आरएस सेंसर है जो फ्रंट फ्लैश, 23 एमएम वाई-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, ओआईएस और ऑटोफोकस के साथ आता है। फोन में 2700 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉड 7.0 नूगा पर चलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई (4जी), एलटीई कैट6/4, जीएसएम जीपीआरएस/एज (2जी) और यूएमटीएस एचएसपीए+ (3जी) जैसे ऑफर दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई मीराकास्ट, जीपीएस+ ग्लोनास,  गूगल कास्ट और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 165 x 79 x 8.1 मिलीमीटर और वज़न 188 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery performance
  • Selfie camera performs well
  • कमियां
  • No fingerprint sensor
  • No 4K video recording
  • Bland design
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी20
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »