नेक्सस 6पी के कुछ यूज़र बैटरी फेल होने की कर रहे हैं शिकायत

नेक्सस 6पी के कुछ यूज़र बैटरी फेल होने की कर रहे हैं शिकायत
ख़ास बातें
  • नेक्सस 6पी में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट करने के बाद बैटरी में खामी आ गई है
  • कुछ ने 25 प्रतिशत तक चार्जिंग होने पर फोन के बंद होने की बात कही
  • लेटेस्ट एंड्रॉयड पर चलने वाले स्मार्टफोन में दिखी यह पहली खामी नहीं है
विज्ञापन
कुछ नेक्सस 6पी यूज़र का कहना है कि डिवाइस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट करने के बाद बैटरी फेल हो गई है। हालांकि, अभी तक ना तो गूगल और ना हुवावे ने इस इस बारे में कोई जानकारी दी है। ऐसा लगता है कि यह समस्या सॉफ्टवेयर से जुड़ी है।

रेडिट पर एक यूट्यूब यूज़र ने इस समस्या के बारे में वीडियो पोस्ट किया जिसमें नेक्सस 6पी की बैटरी 53 प्रतिशत चार्ज दिख रही है। लेकिन कैमरे से तीन तस्वीरें लेने के बाद ही फोन बंद हो जाता है। इसके बाद फोन को सिर्फ चार्जिंग पर लगाना पड़ता है। और चार्जिंग शुरू होने के बाद पावर बटन को देर तक दबाये रखने के बाद फोन ऑन होता है।

इस रेडिट पोस्ट पर कई दूसरे यूज़र ने भी कहा कि बैटरी बेहद जल्दी खत्म हो रही है और कुछ लोग फोन को रीबूट करने के बाद इस समस्या को सुलझाने में सफल रहे। जहां कुछ यूज़र ने चार्ज होने के बावज़ूद फोन में बैटरी खत्म होने की शिकायत की वहीं कुछ ने 25 प्रतिशत तक चार्जिंग होने पर फोन के बंद होने की बात कही।


निश्चित तौर पर यह समस्या नेक्सस 6पी के लिए जारी किए गए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के बाद आई है। और 'दरेडी टेडी' के फोन में बिल्ट एनबीडी90एक्स के साथ अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच चल रहा था। नेक्सस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत रही है इनमें एंड्रॉयड डिवाइस का तुरंत उपलब्ध होना। लेकिन लगता है कि फिलहाल सब कुछ सही नहीं चल रहा।

एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट कई समस्याओं और बग को सुलझाने में नाकाम रहा है। नेक्सस 5एक्स यूज़र ने सितंबर में रीबूट की शिकायत की थी जबकि नेक्सस 6 और नेक्सस 9 एलटीई यू़ज़र को अपने डिवाइस में नूगा अपडेट के लिए कई महीनों इंतज़ार रना पड़ा।

गूगल के सहयोग से बने इन हैंडसेट में ये समस्याएं आने के बाद यह देखना होगा कि सर्च दिग्गज गूगल अपनी पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन को किस तरह मैनेज करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great design and build
  • Fantastic display
  • Excellent camera
  • Blazing performance and software
  • Good battery life
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Expensive
  • No wireless charging
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.3-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nexus, Google, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  13. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »