सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया स्मार्ट्रोन एसआरटी.फोन, जानें क्या है खास

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 मई 2017 13:45 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्ट्रोन एसआरटी.फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है
  • हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं
  • यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को स्मार्ट्रोन कंपनी का नया एसआरटी.फोन लॉन्च किया। स्मार्ट्रोन एसआरटी.फोन की कीमत  12,999 रुपये से शुरू होती है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। स्मार्ट्रोन एसआरटी.फोन के स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। एक वेरिएंट 32 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा।

स्मार्ट्रोन इंडिया मार्केट में एक नई कंपनी है। आज की तारीख में मार्केट में इस कंपनी के दो प्रोडक्ट हैं- स्मार्ट्रोन टी.फोन और स्मार्ट्रोन टी.बुक लैपटॉप-टैबलेट हाइब्रिड। कंपनी का पहला प्रोडक्ट हाइब्रिड लैपटॉप स्मार्ट्रोन टी.बुक था। इसे पिछले साल मार्च महीने में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को पिछले साल मई महीने में 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया। एसआरटी.फोन कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा।
 

स्मार्ट्रोन एसआरटी.फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के बारे में हमने आपको पहले ही बताया। कई यूज़र यह जानकर निराश होंगे कि फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए जगह नहीं है। हालांकि, कंपनी यूज़र टी क्लाउड पर अनलिमिटेड स्टोरेज देगी। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। और कंपनी की ओर से भविष्य में एंड्रॉयड ओ के अपडेट का भी वादा किया गया है।
 

रियर कैमरा एफ/2.0 अपर्चर, फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और बीआईएस सेंसर से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिएवाइड एंगल सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 2.0 को सपोर्ट करती है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartron, Smartron India, Mobiles, Android, India, Sachin Tendulkar, Cricket
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.