Smartron tbook flex लैपटॉप लॉन्च, जानें इसकी सारी ख़ासियतें

दो साल पुराने Smartron t.book का अपग्रेड मार्केट में आ गया है। Smartron tbook flex हाइब्रिड कंप्यूटिंग डिवाइस की कीमत 42,990 रुपये है।

Smartron tbook flex लैपटॉप लॉन्च, जानें इसकी सारी ख़ासियतें

Smartron tbook flex कीमत 42,990 रुपये से होती शुरू

ख़ास बातें
  • दो साल पुराने Smartron t.book का अपग्रेड मार्केट में आ गया है
  • Smartron tbook flex 2-इन-1 हाइब्रिड कंप्यूटिंग डिवाइस है
  • आप स्मार्ट्रोन टीबुक फ्लैक्स को टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे
विज्ञापन
दो साल पुराने Smartron t.book का अपग्रेड मार्केट में आ गया है। Smartron tbook flex हाइब्रिड कंप्यूटिंग डिवाइस की कीमत 42,990 रुपये है। यह 2-इन-1 नोटबुक एक डिटेचेबल कीबोर्ड के साथ आता है, यानी आप स्मार्ट्रोन टीबुक फ्लैक्स को टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इस नोटबुक को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13 मई की मध्यरात्रि से बेचा जाएगा।

डिज़ाइन की बात करें तो टीबुक फ्लैक्स एल्युमिनियम और मैग्निशियम बॉडी के साथ आता है। यह ऑरेंज/ ग्रे और ब्लैक/ ग्रे रंग में उपलब्ध होगा। लेटेस्ट टीबुक में फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टायलस सपोर्ट है। यह बैकलिट कीबोर्ड व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी मदद से आप कम रोशनी वाली परस्थितियों में थोड़ी सी दूरी से टाइप कर पाएंगे। टीबुक फ्लैक्स का कोर एम3 वेरिएंट 42,990 रुपये में मिलेगा और कोर आई5 वर्ज़न को 52,990 रुपये में बेचा जाएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टीबुक फ्लैक्स में 12.2 इंच का डब्ल्यूक्यूएक्सजीएस (2560x1600 पिक्सल) आईपीएस मल्टी-टच डिस्प्ले (स्टायलस सपोर्ट) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और यह फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट ओलियोफोबिक लेयर के साथ कोटेड है। इसमें सेवंथ जेनरेशन इंटल कोर एम3-7वाई30 प्रोसेसर है। दूसरे वेरिएंट में सेवंथ जेनरेशन इंटल कोर आई5-7वाई54 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर3 रैम है। ग्राफिक्स के लिए इंटल एचडी ग्राफिक्स 615 इंटिग्रेटेड है। यह 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। ज़रूरत पड़ने पर एसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।

Smartron tbook flex में दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी थंडरबोल्ट 3 पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और मैगनेटिक पोगो पिन दिए गए हैं। इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 4.0 भी दिए गए हैं। स्मार्ट्रोन टीबुक फ्लैक्स विंडोज 10 पर चलता है।

Smartron tbook flex में 40Whr की लिथियम-इयॉन पॉलीमर बैटरी है। इसका वज़न 950 ग्राम है। डिवाइस का डाइमेंशन 307.5 x 202.8 x 9.0 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and portable
  • Keyboard cover included
  • Plenty of ports
  • कमियां
  • Weak performance
  • Rear gets hot
  • Stylus doesn’t glide smoothly
डिस्प्ले12.20 इंच
प्रोसेसरIntel Core i5-7Y54
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसWindows 10
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »