• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्मार्ट्रोन टी.फोन में है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्ट्रोन टी.फोन में है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्ट्रोन टी.फोन में है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
भारतीय स्टार्टअप कंपनी स्मार्ट्रोन ने स्थानीय मार्केट में अपना पहला स्मार्टफोन टी.फोन लॉन्च किया है। स्मार्ट्रोन टी.फोन की कीमत 22,999 रुपये है। यह जून महीने की शुरुआत से ई-कॉमर्स साइट गैजेट्स 360 और स्मार्ट्रोन टी.स्टोर पर मिलेगा। इच्छुक ग्राहक हैंडसेट के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। याद रहे कि इस कंपनी ने मार्च महीने में अपना लैपटॉप-टैबलेट हाइब्रिड स्मार्ट्रोन टी.बुक लॉन्च किया था।

स्मार्ट्रोन टी.फोन एक डुअल सिम (माइक्रो-सिम + नैनो सिम) फोन है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो से लैस इस फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। कंपनी ने इस हैंडसेट में एपिकल एसर्टिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होने का दावा कर रही है जिसकी मदद से सूरज की रोशनी में हैंडसेट में कुछ भी पढ़ पाने में दिक्कत नहीं होती।

टी.फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट के साथ 4 जीबी का एलपीडीडीआर4 रैम मौजूद है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो आईएसओसेल सेंसर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 4 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र हैंडसेट में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

स्मार्ट्रोन टी.फोन डुअल-टोन मेटल बॉडी के साथ आता है। बताया गया है कि 149 ग्राम वाला यह फोन अपनी कैटेगरी में सबसे हल्का डिवाइस है। यह क्लासिक ग्रे, मेटालिक पिंक, स्टील ब्लू और सनराइज़ ऑरेंज कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी जो क्विच चार्ज़ 2.0 सपोर्ट करती है। आम कनेक्टिविटी फ़ीचर के अलावा इस हैंडसेट में 4जी एलटीई के लिए सपोर्ट मौजूद है।

लॉन्च के मौके पर स्मार्ट्रोन के संस्थापक और चेयरमैन महेश लिंगारेड्डी ने कहा, "स्मार्ट्रोन टी.फोन ट्रोन जेनरेशन की नई पेशकश है। कंपनी द्वारा इस साल लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट में यह बेहद ही उत्साहित करने वाला डिवाइस है।"

कंपनी ने स्मार्ट्रोन में इस्तेमाल किए गए अपने ट्रॉन्क्स यूआई का भी ज़िक्र किया है। इसकी मदद से हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र कंपनी की टी.क्लाउड, टी.स्टोर और टी.केयर जैसे सेवाओं का लुत्फ उठा पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Mobiles, Smartron
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »