स्मार्टफोन का जलवा 5 साल में खत्म हो जाएगाः अध्ययन

स्मार्टफोन का जलवा 5 साल में खत्म हो जाएगाः अध्ययन
विज्ञापन
स्मार्टफोन का जलवा पांच साल में खत्म हो जाएगा और उसकी जगह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ले लेगा। यह बात एरिक्सन के कंज्यूमरलैब द्वारा उपभोक्ताओं के बीच किए गए एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कही गई है।

समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के मुताबिक, सर्वेक्षण में आधे लोगों ने कहा कि उनके विचार से मोबाइल प्रौद्योगिकी 2021 तक बेकार हो जाएगी, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में हो रहे विकास से बगैर फोन या टैबलेट के विभिन्न वस्तुओं से संवाद करना संभव हो जाएगा।

एरिक्सन कंज्यूमरलैब के रेबेका सेडरिंग एंग्स्ट्रॉम ने कहा, "हाथ में स्मार्टफोन रखना उतना व्यावहारिक नहीं। खासकर जब आप कार चला रहे हों या खाना पका रहे हों। कई मौकों पर डिस्प्ले स्क्रीन उतना अच्छा नहीं होता है। इसलिए हर दो में से एक का यह सोचना है कि अगले पांच साल में स्मार्टफोन पुरानी चीज हो जाएगी।"

सर्वेक्षण में स्वीडन तथा 39 अन्य देशों के करीब 1,00,000 लोगों से पूछताछ की गई।

दुनियाभर में स्मार्टफोन का उपयोग करने वालों की संख्या करीब 1.9 अरब है, जिसका अर्थ यह हुआ कि कंज्यूमरलैब ने अपने अध्ययन में इस आबादी के महज 0.0052 फीसदी लोगों को लिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »