10,000 रुपये के बजट में 4 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन

हमने उन हैंडसेट की सूची तैयार की है जो 4 जीबी रैम के साथ आते हैं और उनकी कीमत 10,000 रुपये के आसपास है। बता दें कि यह एक सूची मात्र है। इन हैंडसेट को आप परफॉर्मेंस के आधार पर मत आंकें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2017 10:37 IST
ख़ास बातें
  • प्रोसेसर किसी हैंडसेट का इंजन है तो रैम इंजन ऑयल का काम करता है
  • हैंडसेट को प्रमोट करते वक्त कंपनियां रैम का ज़िक्र करना नहीं भूलती
  • स्थिति तो ये है कि मार्केट में आपको 8 जीबी रैम तक के हैंडसेट मिल जाएंगे
अगर प्रोसेसर किसी हैंडसेट का इंजन है तो रैम इंजन ऑयल का काम करता है। रैम यह सुनिश्चित करता है कि फोन इस्तेमाल करने के दौरान मल्टीटास्किंग में आपको कोई दिक्कत ना हो। रैम की वजह से यूज़र चुटकियों में एक ऐप से दूसरे ऐप पर स्विच कर लेते हैं। शायद इस वजह से ही कंपनियां अपने नए हैंडसेट को प्रमोट करते वक्त उसमें मौज़ूद रैम का ज़िक्र करना नहीं भूलती।

स्थिति तो ये है कि मार्केट में आपको 8 जीबी रैम तक के हैंडसेट मिल जाएंगे। लेकिन हमें अपने आम पाठकों का ख्याल है। ऐसे में हमने उन हैंडसेट की सूची तैयार की है जो 4 जीबी रैम के साथ आते हैं और उनकी कीमत 10,000 रुपये के आसपास है। बता दें कि यह एक सूची मात्र है। इन हैंडसेट को आप परफॉर्मेंस के आधार पर मत आंकें।
Advertisement


पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स
Advertisement
11,499 रुपये में लॉन्च किया गया पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स का 32 जीबी वेरिएंट शुरू से ही 9,999 रुपये में मिलता रहा है। 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाला 4 जीबी रैम से लैस यह लेटेस्ट हैंडसेट में से एक है।

इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। फ्रंट पैनल पर फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

यू यूरेका ब्लैक
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने इस साल ही Yu Yureka Black को लॉन्च किया था। 4 जीबी रैम वाले इस हैंडसेट की कीमत 8,999 रुपये है।
Advertisement

यू यूरेका ब्लैक में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। Yu Yureka Black स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। हैंडसेट में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो यू यूरेका ब्लैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

लेनोवो के6 पावर
Advertisement
Lenovo K6 Power भले ही पुराना हैंडसेट हो, लेकिन यह आज की तारीख में भी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला एक बेहतरीन विकल्प हैं इस हैंडसेट के मार्केट में दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसमें से एक 4 जीबी रैम वाला है। अमेज़न इंडिया पर यह फोन 10,790 रुपये का मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 10,999 रुपये का है जहां पर एचडीएफसी बैंक के कार्ड साथ अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं।

लेनोवो के6 पावर में 5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह पीडीएएफ, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कूलपैड नोट 5
Coolpad का यह स्मार्टफोन पिछले साल 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह फोन 4010 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है।

कूलपैड नोट 5 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अगर आपके पास खर्चने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे हैं तो शाओमी रेडमी नोट 4, हॉनर 6एक्स, कूलपैड कूल 1, मोटो जी5 प्लस, लेनोवो के8 प्लस और माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट जैसे विकल्प भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Solid battery life
  • Decent overall performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Screen quality isn't quite up to the mark
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, Lenovo K6 Power, Panasonic Eluga Ray Max

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.