• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कूलपैड नोट 5 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और 4010 एमएएच की बैटरी, 10,999 रुपये में मिलेगा

कूलपैड नोट 5 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और 4010 एमएएच की बैटरी, 10,999 रुपये में मिलेगा

कूलपैड नोट 5 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा और 4010 एमएएच की बैटरी, 10,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न को देखते हुए कूलपैड इंडिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन कूलपैड नोट 5 लॉन्च किया है। कूलपैड नोट 5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 10,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से ओपन सेल में शुरू होगी।

कूलपैड नोट 5 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। ध्यान रहे कि यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी आप एक वक्त पर दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड के साथ माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

अब बात कैमरे की। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फ्रंट कैमरा ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर से लैस है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कंपनी ने इस सेंसर में वन टच फ़ीचर दिए जाने की जानकारी दी है। इसके बारे में मात्र 0.5 सेकेंड में स्मार्टफोन अनलॉक करने का दावा किया गया है। यह गेसचर शॉर्टकट को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन में इस्तेमाल किए जा रहे सभी 4जी बैंड को सपोर्ट करता है। यह 4जी वीओएलटीई फ़ीचर से लैस है।

कूलपैड नोट 5 डुअल स्पेस सिस्टम के साथ आता है जिसकी झलक हमें कूलपैड मैक्स में भी देखने को मिली थी। इसकी मदद से यूज़र एक ही फोन पर व्हाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर और अन्य ऐप के दो अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। मल्टी स्क्रीन फ़ीचर मौजूद होने की भी जानकारी दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4010 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »