• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स लॉन्च, जानें इनके बारे में

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स लॉन्च, जानें इनके बारे में

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स को दो इनबिल्ट स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा
  • पैनासोनिक एलुगा रे एक्स 8,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
विज्ञापन
पैनासोनिक ने सोमवार को भारत में दो नए एलुगा स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स की। ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी के नए आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट के साथ आते हैं। इसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह बेहद ही होशियार असिस्टेंट है और इस्तेमाल के साथ यूज़र की ज़रूरतों को ज़्यादा बेहतर समझेगा।

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स को दो इनबिल्ट स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर गोल्ड, मेटालिक सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। वहीं, पैनासोनिक एलुगा रे एक्स 8,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि एलुगा रे मैक्स को एक-दो हफ्ते बाद आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट अपडेट के ज़रिए मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन आने वाले हफ्ते में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

पैनासोनिक के मुताबिक, आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट मशीन लर्निंग पर काम करता है। यह यूज़र के व्यवहार से सीखता है और बीतते समय के साथ उसकी ज़रूरतों के हिसाब से सुझाव देता है। पैनासोनिक ने कहा है कि यह आर्बो के लिए शुरुआत है। यूज़र फेज़ 2 में और फ़ीचर की उम्मीद कर सकते हैं। आर्बो असिस्टेंट अभी जो कुछ भी सीखेगा उसे पैनासोनिक के आने वाले स्मार्टफोन का हिस्सा बनाया जाएगा।

शुरुआत करते हैं पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स से। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। फ्रंट पैनल पर फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जैसा कि हमने आपको पहले बताया एलुगा रे मैक्स के लिए आपको 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। आप चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं।

इवेंट में कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा रे एक्स को भी पेश किया। यह डुअल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।

पैनासोनिक एलुगा रे एक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज  32 जीबी है और आप 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बैटरी 4000 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »