2016 की तीसरी तिमाही में भारत में बिके 3 करोड़ से ज्यादा मोबाइल

2016 की तीसरी तिमाही में भारत में बिके 3 करोड़ से ज्यादा मोबाइल
विज्ञापन
पहली बार भारत में स्मार्टफोन बाजार में साल की तीसरी तिमाही में मोबाइल फोन की बिक्री तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्प (आईडीसी) के आंकड़ों से मंगलवार को यह जानकारी मिली। आईडीसी की त्रैमासिक मोबाइल फोन ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक 2016 की तीसरी तिमाही में कुल 3.23 करोड़ मोबाइल फोन की बिक्री हुई जो कि पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 17.5 फीसदी अधिक है और साल दर साल इसने औसत वृद्धि दर के 11 फीसदी के आंकड़े को बरकरार रखा है।

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक (क्लाइंट डिवाइस) कार्तिक जे. ने बताया, "तीसरी तिमाही में मोबाइल फोन की बिक्री में बढ़ोतरी का मुख्य कारण त्यौहारी मौसम में हुई जोरदार बिक्री, चीन में अक्टूबर की छुट्टियों से पहले बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन का आयात और बड़े पैमाने पर लगे ऑनलाइन सेल का हाथ है।"

भारत में ऑनलाइन बिकने वाले फोन में सबसे ज्यादा लेनोवो के स्मार्टफोन की बिक्री हुई और यह कुल बिक्री का एक-चौथाई है। इसके बाद शाओमी के फोन की सबसे ज्यादा ऑनलाइन बिक्री हुई।

कार्तिक आगे बताते हैं, "स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री में 31.6 फीसदी की वृद्धि देखी गई और इसमें साल दर साल आधार पर 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनमें चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन की बिक्री सबसे ज्यादा हुई।"

भारतीय बाजार में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मिलाकर सबसे ज्यादा सैमसंग की बिक्री हुई। सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी कुल 23 फीसदी है, जोकि 8 फीसदी की वृद्धि दर है। इसके बाद लेनोबो (मोटोरोला समेत) की स्मार्टफोन बाजार हिस्सेदारी 9.6 फीसदी है।

रिलायंस जियो छठवें स्थान पर बरकरार रहा है और इसकी बिक्री में 20.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि शाओमी पहली शीर्ष पांच स्मार्टफोन कंपनियों में जगह बनाने में कामयाब रहा।

वहीं, 4जी स्मार्टफोन की बिक्री में साल 2016 की तीसरी तिमाही में 24.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

आईडीसी इंडिया के बाजार विश्लेषक (क्लाइंट डिवाइस) जयपाल सिंह का कहना है, "रिलायंस जियो नेटवर्क के आने से 4जी स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ी है। 2016 की तीसरी तिमाही में 10 में से सात 4जी स्मार्टफोन की बिक्री हुई। वहीं, ऑनलाइन बिकने वाले स्मार्टफोन में 10 में से नौ स्मार्टफोन 4जी थे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IDC, Smartphone, Smartphone market
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  2. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  8. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  9. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  10. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »