Samsung पर स्लोडाउन की मार, 60 प्रतिशत तक घट सकता है प्रॉफिट

स्लोडाउन से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की डिमांड पर बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा कंपनी के मेमोरी चिप्स की बिक्री भी घट रही है

Samsung पर स्लोडाउन की मार, 60 प्रतिशत तक घट सकता है प्रॉफिट

कंपनी को इनवेंटरी के प्रेशर और कम डिमांड जैसी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • स्लोडाउन से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की डिमांड पर बड़ा असर पड़ा है
  • कंपनी के मेमोरी चिप्स की बिक्री भी घट रही है
  • Apple चौथी तिमाही में सबसे बड़ी ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी बन सकती है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का तिमाही प्रॉफिट 58 प्रतिशत तक घटकर छह वर्षों में सबसे कम रह सकता है। स्लोडाउन से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की डिमांड पर बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा कंपनी के मेमोरी चिप्स की बिक्री भी घट रही है। 

एनालिस्ट्स का कहना है कि इन्फ्लेशन अधिक होने और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी के कारण कंज्यूमर और बिजनेस खर्च और इनवेस्टमेंट में कटौती कर रहे हैं। स्मार्टफोन मेकर्स और अन्य क्लाइंट्स ने मेमोरी चिप के ऑर्डर्स रोक दिए हैं। स्मार्टफोन्स, TV और मेमोरी चिप्स की सबसे बड़ी कंपनी होने के कारण डिमांड का सैमसंग से बड़ा संकेत मिलता है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को तिमाही के शुरुआती रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। Refinitiv SmartEstimate के अनुसार, कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर 5.9 लाख करोड़ KRW (लगभग 40,000 करोड़ रुपये) रह सकता है। 

यह छह वर्षों में सैमसंग का सबसे कम तिमाही प्रॉफिट होगा। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 14 लाख करोड़ KRW (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) का था। Hana Financial Investment का मानना है कि कंपनी के प्रदर्शन पर डिमांड में भारी कमी का असर पड़ेगा। स्मार्टफोन्स और मेमोरी चिप्स की शिपमेंट्स और प्राइसेज अनुमान से कम रह सकते हैं। 

सैमसंग को इनवेंटरी के प्रेशर, कम डिमांड और सेमीकंडक्टर की कमी जैसी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इससे कंपनी के डिवाइसेज की शिपमेंट्स पर असर पड़ सकता है। पिछले महीने TrendForce की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मौजूदा वर्ष की चौथी तिमाही में अमेरिकी स्मार्टफोन मेकर Apple मार्केट शेयर में सैमसंग को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी बन सकती है। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट रही। यह दूसरी तिमाही की तुलना में 0.9 प्रतिशत घटी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चौथी तिमाही में इस मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान एपल ले सकती है। आईफोन बनाने वाली एपल का मार्केट शेयर बढ़कर 24.6 प्रतिशत होने की संभावना है। सैमसंग का मार्केट शेयर 22.2 प्रतिशत से घटकर लगभग 20.2 प्रतिशत हो सकता है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में चीन की Xiaomi पहले स्थान पर बरकरार है। इसका मार्केट शेयर 25.27 प्रतिशत का है। इसके बाद Vivo और सैमसंग क्रमशः 16.5 प्रतिशत और 16.05 प्रतिशत के साथ हैं। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »