Sharp Aquos Sense 8 हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Sharp Aquos Sense 8 में 6.1-इंच की फुल एचडी प्लस IGZO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल है।

Sharp Aquos Sense 8 हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
ख़ास बातें
  • Sharp Aquos Sense 8 में 6.1-इंच की फुल एचडी प्लस IGZO OLED डिस्प्ले है।
  • Sharp Aquos Sense 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Sharp Aquos Sense 8 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Sharp ने Sharp Aquos Sense 8 को जापान में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से लैस है। एंड्रॉयड 13 पर काम करने वाले इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। Aquos Sense 8 तीन कलर ऑप्शन में आता है। यहां हम आपको Aquos Sense 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sharp Aquos Sense 8 की कीमत


कीमत की बात करें तो Aquos Sense 8 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की जापान में कीमत JPY 62,150 (लगभग 34,700 रुपये) है। यह Cobalt Black, Light Copper और Pale Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Sharp Aquos Sense 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Sharp Aquos Sense 8 में 6.1-इंच की फुल एचडी प्लस IGZO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 Mobile Platform SoC से लैस है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 13 पर काम करता है। कंपनी तीन OS अपडेट्स और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच प्रदान करने का दावा करती है।

कैमरा सेटअप के लिए Aquos Sense 8 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Sense 8 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 घंटे तक चल सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 5, एनएफसी, 3.5mm जैक और ब्लूटूथ 5.1 शामिल है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। सेफ्टी के लिए IP68 रेटिंग और MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »