Sharp Aquos S3 Mini स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 17:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले

जापानी कंपनी Sharp ने चीन में बुधवार को Sharp Aquos S3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। Sharp Aquos S3 Mini बजट स्मार्टफोन है, जिसमें 17:9 आस्पेक्ट रेशियो का डिस्प्ले है।

Sharp Aquos S3 Mini स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 17:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • Sharp ने बुधवार को Sharp Aquos S3 स्मार्टफोन लॉन्च किया
  • Sharp Aquos S3 Mini है एक बजट स्मार्टफोन
  • इसमें दिए गए हैं फ्रंट नॉच और पतले बेज़ल
विज्ञापन
जापानी कंपनी  Sharp ने चीन में बुधवार को  Sharp Aquos S3 Mini स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। Sharp Aquos S3 Mini बजट स्मार्टफोन है, जिसमें 17:9 आस्पेक्ट रेशियो का डिस्प्ले है। साथ ही इसमें दिए गए हैं फ्रंट नॉच और पतले बेज़ल। फोन के प्री-ऑर्डर चीनी साइट जेडी.कॉम पर 1,600 चीनी युआन (तकरीबन 16,500 रुपये) में उपलब्ध हैं। इन फोन को ब्लैक रंग वेरिएंट में उपलब्ध करवाया जाएगा।
 

Sharp Aquos S3 Mini स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Sharp Aquos S3 Mini एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस टीएफटी स्क्रीन है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 17:9 है। फोन में 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर है, जिसमें चार कोर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ व बाकी चार की 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी के एलपीडीडीआर4एक्स रैम।   

Sharp Aquos S3 Mini में 16 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। साथ में मौज़ूद है एलईडी फ्लैश और एचडीआर मोड भी। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.0 अपर्चर व ब्यूटी मोड से लैस होकर आता है। फोन में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर मेमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन को पावर देती है 3020 एमएएच की बैटरी।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी-टाइप-सी, ओटीजी, जीपीएस और 4जी वीओएलटीई। सेंसर में शामिल हैं - ग्रेविटी, लाइट, प्रॉक्सिमिटी, फेस रिकग्निशन, कंपस और जायरोस्कोप। फोन में हेडफोन जैक भी है। हैंडसेट का वज़न 140 ग्राम है। बता दें कि इसी साल जनवरी में शार्प ने शार्प एस3 से पर्दा उठाया था। इस स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज मौज़ूद था। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »