सैमसंग के अगले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन में हो सकता है आइरिस स्कैनर

सैमसंग के अगले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन में हो सकता है आइरिस स्कैनर
विज्ञापन
सैमसंग आने वाले महीनों में अपने अगले गैलेक्सी नोट फैबलेट से पर्दा उठाएगी। इस बीच गैलेक्सी नोट 6 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर से संबंधित जानकारियां लीक होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सैमसंग इस फैबलेट में सबसे बड़ा बदलाव नाम के साथ करने वाली है। जानकारी मिली है कि सैमसंग इसे नोट 6 के बजाय गैलेक्सी नोट 7 के तौर पर लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी नोट और गैलेक्सी एस सीरीज के नामांकरण बीच सामंजस्य बनाना चाहती है।

ताजा जानकारी नए नोट फैबलेट में आइरिस स्कैनर मौजूद होने के बारे में मिली है। अगर ऐसा होता है तो यह आइरिस स्कैनर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा। याद दिला दें कि इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हाल ही में भारत में सैमसंग गैलेक्सी टैब आइरिस लॉन्च किया था। इस टैबलेट में बायोमैट्रिक पहचान के लिए आइरिस स्कैनर मौजूद था।

प्राइस राजा ने खुलासा किया है कि सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी बीटा प्रोग्राम पेश किया था जिसकी सेटिंग्स में आइरिस स्कैनर को लिस्ट किया गया था। गैलेक्सी नोट 7 (नोट 6) में आइरिस स्कैनर की मौजूदगी की पुष्टि इंपोर्ट-एक्सपोर्ट साइट ज़ौबा से हुई। लिस्टिंग से पता चला है कि सैमसंग ने हाल ही में आइरिस स्कैनर के 200 यूनिट भारत मंगवाए थे। दावा किया गया है कि सैमसंग इस फ़ीचर को लॉन्च करने से पहले आंतरिक तौर पर टेस्टिंग कर रही है।

ध्यान रहे कि सैमसंग ने इन खुलासों की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में अगले गैलेक्सी नोट फैबलेट से जुड़ी इन जानकारियों को फिलहाल कयास ही समझना ज्यादा बेहतर होगा।

एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन (गैलेक्सी एस8) में 4के यूएचडी डिस्प्ले होगा। कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट में लिखा गया है कि सैमसंग कथित गैलेक्सी एस8 फोन 4के यूएचडी रिज़ॉल्यूशन वाले 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएंगे।

इस रिपोर्ट में यूबीआई रिसर्च के एक अधिकारी से हवाले से लिखा गया है, "सैमसंग ने हाल ही में स्मार्टफोन डिस्प्ले कॉन्फ्रेंस में 5.5 इंच के अल्ट्रा-हाई डिफनेशन 4के डिस्प्ले को पेश किया था। कई कारकों को ध्यान में रखा जाए तो अगले जेनरेशन के डिवाइस इस डिस्प्ले से लैस हो सकते हैं।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »