Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 के अनोखे प्राइवेसी फीचर्स से जिएं Alt Z Life

अकसर ऐसा होता है कि हमारे दोस्त, भाई-बहन, साथी या यहां तक कि परिवार के सदस्य हमारे स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के लिए मांगते हैं और हमारी जिस तरह की खुली संस्कृति है, कई बार प्राइवेसी को प्राइवेट रखना मुश्किल हो जाता है।

मिलेनियल्स और जेनज़ी, यानी कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से अपने स्मार्टफोन पर निर्भर हो रही है। वे ऐसा जीवन जी सकें जहां वे अपने जुनून और रूची को आगे बढ़ा सकें। कई लोग दोहरी ज़िंदगी भी जीते हैं। उदाहरण के लिए दिन में एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल और रात में एक फूड ब्लॉगर। उनका स्मार्टफोन उन्हें इस तरह का जीवन जीने में काफी मदद करता है। हालांकि, अब स्मार्टफोन पर हमारे जीवन के अधिकांश पल स्टोर होते हैं, ऐसे में अपने निजी जीवन को निजी रखना कई बार हमारे लिए चुनौती बन जाती है। ये ऐसे पल होते हैं, जिन्हें आप किसी भी दोस्त या परिवार के सदस्य की पहुंच से बाहर रखना चाहते हैं। व्यक्तिगत डेटा जैसे फोटो, पासवर्ड, दस्तावेज़, चैट लॉग आदि हमारे स्मार्टफोन पर स्टोर होते हैं।


अकसर ऐसा होता है कि हमारे दोस्त, भाई-बहन, साथी या यहां तक कि परिवार के सदस्य हमारे स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के लिए मांगते हैं और हमारी जिस तरह की खुली संस्कृति है, कई बार प्राइवेसी को प्राइवेट रखना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए हमारे पास एक वर्चुअल दीवार होनी चाहिए, जो आपके निजी कंटेंट को निजी रख सके।

इसी के लिए सैमसंग अपनी "मेक फॉर इंडिया" पहल के तहत Galaxy A71 और Galaxy A51 के लिए क्विक स्विच और इंटेलिजेंट कंटेंट सजेशन्स प्राइवेसी फीचर्स लेकर आई है। यह उन चिंताओं को खत्म करता है, जो यूज़र्स, विशेष रूप से जेनज़ी, अपने स्मार्टफोन को दूसरों के हाथ में देते हुए महसूस करते हैं। इस प्रकार उन्हें Alt Z Life जीने की अनुमति मिलती है।

Alt Z Life एक ऐसा जीवन है, जहां आप अपनी प्राइवेसी पर सेंध लगने की चिंता किए बिना, बेझिझक पूरी आज़ादी से जी सकते हैं। यह एक ऐसा जीवन है जहां आपका निजी कंटेंट निजी रहता है।
 

सैमसंग का क्विक स्विच - किसी भी स्मार्टफोन में आज तक का सबसे इनोवेटिव प्राइवेसी फीचर

क्विक स्विच फीचर उन युवाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है, जो सुविधा, सहजता और सबसे महत्वपूर्ण विवेक की तलाश में हैं। उनके स्मार्टफोन उनके निजी जीवन का गुप्त लॉकर है जिसे वे निजी रखना चाहते हैं। जब भी कोई भाई-बहन, दोस्त या सहकर्मी अचानक उनका फोन मांगता है तो वे सहम जाते हैं। एक निरंतर चिंता / दुविधा होती है कि यदि वे फोन को उन्हें सौंपते हैं तो वे उस फोन के कंटेंट, चैट आदि को देख लेंगे। क्विक स्विच फीचर उनकी इसी दुविधा का सटीक जवाब है। यह न केवल आपको अपनी मुख्य गैलेरी से निजी गैलरी पर स्विच करने या इसका विपरीत करने की सुविधा देता है, बल्कि एप्लिकेशन और ब्राउज़र भी बिना किसी की भनक पड़े केवल पावर बटन के डबल क्लिक से प्राइवेट बन जाता है। इन ऐप के निजी वर्ज़न को सैमसंग नॉक्स द्वारा Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन के सिक्योर फोल्डर में सुरक्षित किया गया है। सैमसंग नॉक्स एक मल्टी-लेयर्ड डिफेंस ग्रेड सुरक्षा प्लेटफॉर्म है। सैमसंग मोबाइल डिवाइसों के हार्डवेयर चिप में निर्मित, सैमसंग नॉक्स एक मिलिटरी-ग्रेड प्राइवेसी सिस्टम है जो आपके डेटा को अलग करती है, निजी करती है और निजी फाइलों सहित - सैमसंग पे लेनदेन, पासवर्ड, तस्वीरों, वीडियो और यहां तक ​​कि आपके स्वास्थ्य डेटा को भी सुरक्षित करती है। आपके निजी डेटा के लिए ऐसी गहन ऑन-सिस्टम सुरक्षा प्रदान करने वाला कोई अन्य ब्रांड नहीं है।

अब आप अपने स्मार्टफोन को बिना किसी झिझक के किसी को भी सौंप सकते हैं, भले ही आप अपना फोन लॉक करना भूल गए हों, क्योंकि आपका निजी कंटेंट सिक्योर फोल्डर में सुरक्षित रूप से स्टोर है और उसे केवल आप एक्सेस कर सकते हैं।
 

इंटेलिजेंट कंटेंट सजेशन्स – अपनी प्राइवेसी को मैनेज करने के लिए आपको हमेशा ऐसी स्मार्टनेस चाहिए!

कंटेंट सजेशन्स ‘ऑन डिवाइस एआई' फीचर है जो फुल प्राइवेसी सुनिश्चित करता है। यह आपको आपके द्वारा तय किए गए पहचानकर्ताओं के आधार पर अपनी निजी तस्वीरों को मुख्य गैलरी से सुरक्षित गैलरी में ट्रांस्फर करने का सुझाव देता है। इसके अलावा आप ऐसे लोगों और चेहरों को भी सेट कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी निजी गैलरी में रखना चाहते हैं और यह एआई के सहारे से तस्वीरों को निजी गैलरी में ले जाने का सुझाव देता है।

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 पर क्विक स्विच और कंटेंट सजेशन्स फीचर्स के साथ Alt Z Life को सक्रिय करने का तरीका जानें?


 

सैमसंग गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 ने मिड-रेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को कितना पीछे छोड़ दिया है?

Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 इनफिनिटी-ओ एसएमोलेड प्लस* डिस्प्ले, क्वाड-कैमरा मॉड्यूल जैसे सेगमेंट के बेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं और हाल ही में इन्हें नए फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स जैसे सिंगल टेक, नाइट हाइपरलेप्स और कई अन्य फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है। सैमसंग पे एक ऐसा फीचर है जो आपको कॉन्टेक्ट-लैस सुरक्षित भुगतान करने में मदद करता है, जो वर्तमान समय में खासा काम आ सकता है। इसके ऊपर क्विक स्विच और कंटेंट सजेशन्स जैसे लेटेस्ट प्राइवेसी फीचर्स गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 को मिड-रेंज स्मार्टफोन का लीडर बनाने के रास्ते में एक कदम और आगे ले जाते हैं।

यदि आप शानदार कीमत में एक स्मार्ट विकल्प चुनना चाहते हैं, तो Galaxy A71 और Galaxy A51 स्मार्टफोन अच्छे विकल्प हैं। ये स्मार्टफोन रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और प्रमुख ई-कॉमर्स चैनलों पर उपलब्ध हैं। दोनों डिवाइसों की कीमतों में हाल ही में गिरावट हुई थी और ये सस्ते ईएमआई विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Follow Us
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »