आइए Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 फोन में कुछ नए मुख्य कैमरा फीचर्स पर नज़र डालें:
सिंगल टेक फीचर आपको शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सॉफ्टवेयर के जरिए शटर बटन पर केवल एक टैप के साथ अच्छी तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है। जब आप सिंगल टेक का उपयोग करके कंटेंट को कैप्चर करते हैं, तो कैमरा उस पल और लाइट की स्थिति के आधार पर आपको एक टच में अधिकतम 7 फोटो और 3 वीडियो निकाल कर देता है। इनमें बेस्ट मोमेंट, फिल्टर्स, स्मार्ट क्रॉप और ओरिजनल वीडियो, हाइपर लैप्स और बूमरैंग शामिल होते हैं।
इनोवेटिव सॉफ्टवेयर पर काम करने वाली एडवांस लो-लाइट कैप्चरिंग क्षमताएं आपको आसानी से लॉन्ग एक्सपोज़र स्टाइल वीडियो शूट और कैप्चर करने में मदद करती हैं। अब आप केवल अपने Galaxy A51 या Galaxy A71 के साथ एक फोटोग्राफर बनने का अनुभव ले सकते हैं।
आप अपने पसंदीदा फोटो से कस्टम फिल्टर बनाकर अपनी अन्य फोटो को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आप एक फोटो ले सकते हैं और उसके रंगों व वाइब्स से फिल्टर बना कर अपनी नई तस्वीरों में उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जितने चाहें उतने कस्टम फिल्टर बना कर सेव कर सकते हैं और इन्हें कैमरा ऐप में जोड़ सकते हैं, ताकि आप उनका इस्तेमाल भविष्य में कर सकें।
नया स्मार्ट सेल्फी एंगल मोड आपको आसानी से अपने दोस्तों के साथ विविड सेल्फी कैप्चर करने देता है। यह किसी एक पर नहीं, बल्कि सेल्फी में शामिल सभी लोगों के ऊपर फोकस करता है और सुनिश्चित करता है कि आपकी सेल्फी सुंदर आए। आप आसानी से खुद से भी इस मोड पर स्विच कर सकते हैं।
क्विक वीडियो उन कीमती सेकंड्स को कैप्चर करने के लिए आवश्यक है, जिन्हें आप भविष्य में लंबे समय तक संजो कर रखना चाहते हैं। यह आपको वीडियो मोड पर स्विच करने में समय बर्बाद किए बिना तुरंत वीडियो कैप्चर करने का मौका देता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत