200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung W26, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें Galaxy चिप का कस्टम Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 के समान 4,400 mAh की बैटरी दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Samsung W26 में Android 16 पर बेस्ड One UI 8 है
  • इस स्मार्टफोन में 4,400 mAh की बैटरी दी गई है
  • Samsung W26 को चीन में लॉन्च किया गया है

इस स्मार्टफोन की 4,400 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung ने नया फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च किया है। कंपनी की Galaxy Z Fold सीरीज पर बेस्ड Samsung W26 को चीन में लाया गया है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए बुक-स्टाइल  Galaxy Z Fold 7 के समान हैं। इसमें Galaxy चिप का कस्टम Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 के समान 4,400 mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, Samsung W26 में अधिक मेमोरी है और यह डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। 

इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 16,999 (लगभग 2,11,200 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 18,999 (लगभग 2,36,000 रुपये) का है। Samsung W26 को डुअल रेड एंड गोल्ड और ब्लैक एंड गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे चीन में सैमसंग की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। 

Samsung W26 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 8 इंच इनर AMOLED डिस्प्ले QXGA+ (1,968 × 2,184 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन और 6.5 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,520 पिक्सल्स) कवर डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Galaxy SoC के लिए  Snapdragon 8 Elite दिया गया है। Samsung W26 में Android 16 पर बेस्ड One UI 8 है। यह स्मार्ट पासवर्ड मैनेजर सहित कुछ Galaxy AI फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी आउटर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है और इसके इनर फोल्डेबल पैनल में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Samsung W26 में चीन के मोबाइल कम्युनिकेशंस सैटेलाइट सिस्टम, Tiantong के जरिए डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है। इसका मतलब है कि इसका इस्तेमाल मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने पर भी इमरजेंसी कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Samsung W26 की 4,400 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का अनफोल्ड करने पर साइज 158.4 × 143.2 × 4.2 mm और फोल्ड करने पर 158.4 × 72.8 × 8.9 mm का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  5. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  6. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  7. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  8. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  9. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  10. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.