माइक्रोएसडी कार्ड के दिन लदे, सैमसंग ने पेश किया यूएफएस कार्ड

माइक्रोएसडी कार्ड के दिन लदे, सैमसंग ने पेश किया यूएफएस कार्ड
विज्ञापन
मैमोरी कार्ड की दुनिया अब अगले स्तर पर जाने वाली है। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने नया किस्म का मैमोरी कार्ड यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज (यूएफएस) पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इस कार्ड पर स्टोर किए गए किसी भी फाइल को अब पांच गुना ज्यादा तेजी से एक्सेस किया जा सकता है। और इस पर फाइल कॉपी करने की प्रक्रिया भी आम माइक्रोएसडी कार्ड की तुलना में दोगुने तेजी से होगी।

ये नए किस्म के स्टोरेज कार्ड डीएसएलआर, 3डी वीआर कैमरा, ग्रोप्रो हीरो4 जैसे ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाले प्रोफेशनल डिवाइस में इस्तेमाल करने के काम आएंगे। यूएफएस कार्ड 32, 64, 128 और 256 जीबी के स्टोरेज विकल्प में आएंगे।
 
samsung_ufs_cards_story

परफॉर्मेंस की बात करें तो सैमसंग के इस कार्ड से रीड करने की स्पीड 540 एमबी प्रति सेकेंड होगी। ज्ञात हो कि आज की तारीख में मार्केट में मौजूद सबसे बेहतरीन कार्ड भी 95 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड देते हैं। सैमसंग का कहना है कि सुधार के बाद ये स्टोरेज कार्ड अब आम सॉलिड स्टेट ड्राइव जैसे हो गए हैं। यूएफएस कार्ड की मदद से 5 जीबी के फुल-एचडी सिनेमा को मात्र 10 सेकेंड में रीड कर पाना संभव है। अगर पुराना कार्ड इस्तेमाल किया जाए तो ऐसा करने में 50 सेकेंड लगता है।

राइटिंग के काम में आपको 170 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिलेगी, यानी मौजूदा माइक्रोएसडी कार्ड के 90 एमबी प्रति सेकेंड से करीब दोगुना।
यूएफएस कार्ड के पिछले हिस्से पर अलग किस्म का पिन कनेक्शन मौजूद हैं जो इसे मौजूदा माइक्रोएसड कार्ड से अलग बनाता है।

सैमसंग का मानना है कि यह फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर के सबसे ज्यादा काम आएगा। फिलहाल, सैमसंग के यूएफएस कार्ड की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DSLR, flash storage, Galaxy, memory card, microSD, removable storage, Samsung, UFS
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »