Samsung Galaxy J7+ की तस्वीरें लीक, डुअल कैमरा होने का खुलासा

सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपनी गैलेक्सी नोट सीरीज़ में डुअल रियर कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया। और ऐसा लगता है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने दूसरे स्मार्टफोन में भी इस ट्रेंड को बरक़रार रखने की योजना बना रही है।

Samsung Galaxy J7+ की तस्वीरें लीक, डुअल कैमरा होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे7+ में डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है
  • फोन में बांयीं तरफ़ बिक्सबी बटन होगा
  • अभी डिवाइस की कीमत की जानकारी नहीं मिली है
विज्ञापन
सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपनी गैलेक्सी नोट सीरीज़ में डुअल रियर कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया। और ऐसा लगता है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने दूसरे स्मार्टफोन में भी इस ट्रेंड को बरक़रार रखने की योजना बना रही है। पिछले हफ्ते, सैंमसंग द्वारा खुलासा करने की ख़बरें आईं थीं जिनमें कहा गया था कि कंपनी थाईलैंड में  गैलेक्सी जे+ लॉन्च करेगी जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। अब, गैलेक्सी जे7+ की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर लीक हुए हैं, इनमें स्मार्टफोन को हर तरफ़ से देखा जा सकता है।

एक वीबो यूज़र ने गैलेक्सी जे7 की स्वीर पोस्ट की है जो पिछली रिपोर्ट में दिखी टीज़र तस्वीर जैसी ही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में रियर पर एक वर्टियर डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है,जो अपर्चर एफ/1.7 के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरे और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होगा। सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट 8 के लाइव फोकस फ़ीचर को गैलेक्सी जे7+ में बोकेह शॉट के लिए दिए जाने की भी ख़बरें हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
 
samsung
कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी जे7+  में  एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 4 जीबी रैम होगा। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन गैलेक्सी जे7 (2017) की तरह ही एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा।

गैलेक्सी जे7+ में सैमसंग का वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी, एक फिंगरप्रिंट सेंसर (होम बटन में ही)  और फेशियर रिकग्निशन फ़ीचर होने की भी ख़बरें हैं। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। अभी स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung mobile, Samsung smartphone, Samsujng galaxy j7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »