Samsung Galaxy M30s की कीमत में 2,000 रुपये तक की कटौती

Samsung Galaxy M30s के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये हो गई है। पहले यह वेरिएंट 13,999 रुपये में बेचा जाता था।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 29 जनवरी 2020 18:37 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
  • 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • Samsung Galaxy M30s में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Samsung Galaxy M30s में है 6,000 एमएएच बैटरी

Samsung Galaxy M30s की कीमत भारत में कम हो गई है। सैमसंग के इस फोन को भारत में बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। अब इसे नई कीमत में बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस की कीमत में यह पहली कटौती है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस एक मिड-रेंज डिवाइस है जो 6.4 इंच फुल-एचडी+ स्क्रीन, एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy M30s price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये हो गई है। पहले यह वेरिएंट 13,999 रुपये में बेचा जाता था। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। पहले इस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये थी। फोन सेफायर ब्लू और ओपल ब्लैक रंग में मिलता है। वैसे Samsung Galaxy M30s का 4 जीबी रैम वेरिेएंट का पर्ल व्हाइट वेरिएंट भी है। फोन अमेज़न और सैमसंग की वेबसाइट पर बिकता है।


Samsung Galaxy M30s specifications

डुअल-सिम गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।
Advertisement

गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर वाले लेंस के साथ आता है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकेगी। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.