Samsung का प्रॉफिट 92 प्रतिशत घटने की आशंका, इकोनॉमिक स्लोडाउन की पड़ रही मार

कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से इसकी मोबाइल डिविजन के प्रॉफिट को सहारा मिलने की उम्मीद है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023 15:33 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले 14 वर्षों में कंपनी का सबसे कम प्रॉफिट हो सकता है
  • सैमसंग के लिए आगामी तिमाहियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं
  • इकोनॉमिक स्लोडाउन से डिमांड कमजोर हुई है

कंपनी ने इनवेस्टमेंट की अपनी योजना में बदलाव नहीं किया है

दक्षिण कोरिया की Samsung Electronics का पहली तिमाही में प्रॉफिट 92 प्रतिशत घट सकता है। यह पिछले 14 वर्षों में कंपनी का सबसे कम प्रॉफिट हो सकता है। इकोनॉमिक स्लोडाउन का कंपनी पर बड़ा असर पड़ा है। डेटा सेंटर्स और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों के मेमोरी चिप्स की खरीदारी घटाने से सैमसंग को ज्यादा नुकसान हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी मेमोरी चिप मेकर सैमसंग की चिप डिविजन को तीन लाख करोड़ KRW (लगभग 18,903 करोड़ रुपये) का तिमाही लॉस हो सकता है। 

कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से इसकी मोबाइल डिविजन के प्रॉफिट को सहारा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मेमोरी चिप के प्राइसेज घटने और इनवेंटरी में बढ़ोतरी से सैमसंग के लिए आगामी तिमाहियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। कंपनी के शुक्रवार को पहली तिमाही का रिजल्ट घोषित करने की संभावना है। Refinitiv के 27 एनालिस्ट्स से लिए गए अनुमान के अनुसार, मार्च में समाप्त हुई तिमाही में सैमसंग का ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर 1.08 लाख करोड़ KRW (लगभग 6,769 करोड़ रुपये) रह सकता है। यह 2009 में इस तिमाही में 598 अरब KRW (लगभग 3,700 करोड़ रुपये) के प्रॉफिट के बाद से सबसे कम प्रॉफिट होगा। 
Advertisement

स्मार्टफोन्स, PC और सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाले DRAM मेमोरी चिप्स के प्राइस पिछली तिमाही में लगभग 20 प्रतिशत घटे हैं। इसके अलावा डेटा स्टोरेज में इस्तेमाल किए जाने वाले NAND फ्लैश चिप्स के प्राइसेज में 15 प्रतिशत तक की कमी हुई है। इन्फ्लेशन बढ़ने के कारण टेक डिवाइसेज की डिमांड कमजोर होने से स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों ने नए चिप्स की खरीदारी घटा दी है और वे इनवेंटरी का इस्तेमाल कर रही हैं। 

चिप बनाने वाली कंपनियों ने इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने के कारण नए इनवेस्टमेंट को भी रोक दिया है। इनमें Micron Technology और SK Hynix जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों का मौजूदा वर्ष की दूसरी छमाही तक चिप के मार्केट में मंदी बरकरार रहने का अनुमान है। हालांकि, सैमसंग ने इनवेस्टमेंट की अपनी योजना में बदलाव नहीं किया है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी इस स्थिति का इस्तेमाल अपना मार्केट शेयर बढ़ाने  और बाद में डिमांड में दोबारा तेजी आने का फायदा उठाने के लिए कर रही है। सैमसंग को फरवरी में  नए स्मार्टफोन Galaxy S23 की भारत में प्री-बुकिंग के पहले दिन लगभग 1,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले थे। Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन Galaxy S22 की तुलना में लगभग दोगुनी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  2. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  3. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  4. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  5. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  6. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  9. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  10. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.