Samsung की Galaxy S24 FE के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स में लाया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर इसके दो अन्य कलर उपलब्ध कराए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 23:09 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की चार्जिंग स्पीड को कम रखा जा सकता है
  • Galaxy S24 FE में 4,565 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स में लाया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S24 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की चार्जिंग स्पीड को कम रखा जा सकता है। सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज में 45 W की चार्जिंग स्पीड है। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S24 FE को UV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन की अधिकतम चार्जिंग स्पीड 25 W होने का संकेत मिल रहा है। इसकी वायरलेस चार्जिंग 9 W की हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Galaxy S24 FE के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 
Advertisement

हाल ही में Android Headlines की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स में लाया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर इसके दो अन्य कलर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S24 और Galaxy S23 FE के समान दिख रहा है। इसके फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। 

इस रिपोर्ट में इसकी प्रमोशनल इमेज को लीक किया गया है।  Galaxy S24 FE में 4,565 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के लिए फ्रांस में सैमसंग की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था। Galaxy S24 FE के लिए सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-S721B दिया गया है। इसमें डुअल-सिम होने की पुष्टि हुई है। Galaxy S24 FE में 8 GB का RAM हो सकता है। यह पता नहीं चला है कि इसे भारत और यूरोप के अलावा अन्य मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा या नहीं। Galaxy S24 FE में स्टोरेज के 128 GB और 256 GB के विकल्प मिल सकते हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.