Samsung ने लॉन्च किया 2,650 रुपये का फ़ीचर फोन

Samsung ने लॉन्च किया 2,650 रुपये का फ़ीचर फोन
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) ने अपना नया फ़ीचर फोन मेट्रो बी350ई (Metro B350E) लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 2,650 रुपये है। हैंडसेट कंपनी के इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

इस लॉन्च के जरिए कंपनी ने लगातार स्मार्टफोन पेश करने के क्रम को तोड़ा है। इस बार कंपनी ने एंट्री लेवल डिवाइस पेश किया है।

सैमसंग मैट्रो बी350ई (Samsung Metro B350E) एक डुअल-सिम सपोर्ट फोन है। यह फिज़िकल कीबोर्ड वाला एक कैंडीबार फोन है। डिवाइस में 2.4 इंच का QVGA (240x320 pixels) डिस्प्ले है। यह 32MB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, यानी आपको माइक्रोएसडी कार्ड की जरूरत पडे़गी। डिवाइस में इसके लिए सपोर्ट मौजूद है और आप 16GB तक का कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन का डाइमेंशन 117.5x51.3x11.9mm है और यह GRPS/ EDGE व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। Metro B350E फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में टॉर्च, एमपी3 प्लेयर, एफएम रेडियो और इंटरनेट ब्राउज़र फ़ीचर मौजूद हैं। 1200mAh की बैटरी के लिए डिवाइस में पावर सेविंग मोड भी दिया गया है।

हाल में इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चला कि 2015 की दूसरी तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा फोन Samsung के बिके। आंकड़ों के जरिए यह भी पता चला कि Samsung Galaxy J1 और Galaxy Core के बूते कंपनी यह बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

गौरतलब है कि Samsung इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में 11,100 रुपये में Galaxy Grand Prime 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। देश में यह कंपनी का 14वां 4G डिवाइस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »