Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है Galaxy S24 FE

सैमसंग एक नए स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है जिसका कोडनेम R12 है। कंपनी के पिछले फैन एडिशन स्मार्टफोन्स के कोडनेम पैटर्न के बाद इस मॉडल नंबर को Galaxy S24 FE के साथ जोड़ा जा रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 15:46 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में सैमसंग ने Galaxy S23 FE में लॉन्च किया था
  • Galaxy S24 FE में 6.1 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 हो सकता है

इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500 mAh की हो सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस वर्ष की शुरुआत में Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल थे। कंपनी ने इसके बाद फैन एडिशन सीरीज पेश करने की तैयारी की है। 

Galaxyclub की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग एक नए स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है जिसका कोडनेम R12 है। कंपनी के पिछले फैन एडिशन स्मार्टफोन्स के कोडनेम पैटर्न के बाद इस मॉडल नंबर को Galaxy S24 FE के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले Galaxy S23 FE का मॉडल नंबर R11 था। Galaxy S21 FE को R9 और Galaxy S20 FE को R8 कोडनेम दिया गया था। इससे पहले बताया गया था कि Galaxy S24 FE को इस वर्ष गर्मी में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लॉन्च को टाला गया है और यह स्मार्टफोन इस वर्ष के अंत तक लाया जा सकता है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में सैमसंग ने Galaxy S23 FE में लॉन्च किया था। Galaxy S24 FE के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। इसमें 6.1 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 हो सकता है। इसमें 12 GB का LPDDR5X RAM और 128 GB और 256 GB UFS 3.1 स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500 mAh की हो सकती है। 

सैमसंग ने पिछले महीने Galaxy F15 5G को लॉन्च किया था। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया गया है। इसकी बैटरी 6,000 mAh की है। इस स्मार्टफोन को दो RAM वेरिएंट्स के साथ लाया गया था। कंपनी ने इसे 8 GB के RAM के नए वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये का है। इसके 4 GB + 128 GB और 6 GB + 128 GB वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 12,999 रुपये और 14,499 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स को बैंक ऑफर्स और अपग्रेड बोनस के साथ क्रमशः 11,999 रुपये, 13,499 रुपये और 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह Ash Black, Groovy Violet और Jazzy Green कलर्स में है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with QHD+ resolution
  • Very good performance
  • Good cameras all around
  • Great build quality
  • 12GB RAM
  • Seven years of software support
  • Bad
  • Heats up under heavy use
  • No auto-focus in ultra-wide camera
  • No fast charger in box
  • Battery life is not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

डका-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  5. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  2. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  3. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  4. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  7. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  8. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  9. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  10. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.