Samsung Galaxy M55 5G को Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ जल्द लॉन्च करने की तैयारी 

सैमसंग का Galaxy M55 5G को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Galaxy M54 5G की जगह लेगा
  • सैमसंग ने Galaxy M54 5G में Exynos 1380 SoC दिया था
  • यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है

इस स्मार्टफोन को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung जल्द ही Galaxy M55 5G को लॉन्च कर सकती है। यह इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Galaxy M54 5G की जगह लेगा। Galaxy M55 5G को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन Geekbench वेबसाइट पर  मॉडल नंबर SM-M556B के साथ लिस्टेड है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 1 SoC दिया जा सकता है। सैमसंग ने Galaxy M54 5G में Exynos 1380 SoC दिया था। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे ब्लू और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। 

सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इनमें लॉक स्क्रीन पर इंस्टाग्राम कैमरा शॉर्टकट दिया जा सकता है। The Elec की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग 17 जनवरी को अमेरिका के सैन जोस में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करेगी। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को 26 से 30 जनवरी के बीच हैंडसेट मिल सकते हैं। Galaxy S24 की सेल्स 30 जनवरी से शुरू हो सकती है। 

कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया था। Galaxy S24 सीरीज में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने नई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। हाल ही में टिप्सटर Sonny Dickson ने एक पोस्ट में Galaxy S24 सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स की डमी यूनिट्स दिखाई थी। इसमें Galaxy S24 और Galaxy S24+ में एक्सटर्नल मेटल फ्रेम के साथ राउंडेड ऐजेज हैं। Galaxy S23 और Galaxy S23+ की तुलना में इनके मेट फ्रेम के कोने पूरी तरह फ्लैट दिख रहे हैं। ये डमी यूनिट्स हैं और इस वजह से इन जानकारी को पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  8. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  10. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.