Samsung की Galaxy S24 सीरीज AI अपग्रेड के साथ 17 जनवरी को हो सकती है लॉन्च

कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया था। इनमें लॉक स्क्रीन पर इंस्टाग्राम कैमरा शॉर्टकट दिया जा सकता है

Samsung की Galaxy S24 सीरीज AI अपग्रेड के साथ 17 जनवरी को हो सकती है लॉन्च

इन स्मार्टफोन्स में लॉक स्क्रीन पर इंस्टाग्राम कैमरा शॉर्टकट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया था
  • टाइटेनियम के इस्तेमाल से इन स्मार्टफोन्स के प्राइस में बढ़ोतरी हो सकती है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इनमें लॉक स्क्रीन पर इंस्टाग्राम कैमरा शॉर्टकट दिया जा सकता है। 

The Elec की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग 17 जनवरी को अमेरिका के सैन जोस में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करेगी। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को 26 से 30 जनवरी के बीच हैंडसेट मिल सकते हैं। Galaxy S24 की सेल्स 30 जनवरी से शुरू हो सकती है। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया था। Galaxy S24 सीरीज में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Sonny Dickson ने एक पोस्ट में इस सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स की डमी यूनिट्स दिखाई थी। इसमें Galaxy S24 और Galaxy S24+ में एक्सटर्नल मेटल फ्रेम के साथ राउंडेड ऐजेज हैं। Galaxy S23 और Galaxy S23+ की तुलना में इनके मेट फ्रेम के कोने पूरी तरह फ्लैट दिख रहे हैं। ये डमी यूनिट्स हैं और इस वजह से इन जानकारी को पूरी तरह सही नहीं मानना चाहिए। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स ने Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स का बड़ी संख्या में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। सैमसंग की ओर से जल्द इस सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी दी जा सकती है। Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने नई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के बजाय टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टाइटेनियम के इस्तेमाल से इन स्मार्टफोन्स के प्राइस में बढ़ोतरी हो सकती है। इस सीरीज के Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3,900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
रियर कैमराहां
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »