Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सैमसंग का पहला रैंक है। बहुत सी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide का डिजाइन टैबलेट जैसा हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
  • इस मार्केट में सैमसंग का सबसे अधिक मार्केट शेयर है

यह एक सांकेतिक इमेज है

दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 के सामान्य मॉडल के साथ लाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide का डिजाइन टैबलेट जैसा हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन का ओपन करने पर साइज 123.9 x 161.4 x 4.9 mm का हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy Z Fold 8 का साइज 158.4 x 143.2 x 4.5 mm हो सकता है। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide में 3:4 की नियर-स्क्वेयर रेशो हो सकती है। कंपनी के पिछले स्मार्टफोन्स में 6:5 की नियर-स्क्वेयर रेशो है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन होने से पढ़ने और कंटेंट देखने में आसानी होती है। इससे यह टैबलेट जैसा एक्सपीरिएंस दे सकता है। सैमसंग की आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को अगले कुछ महीनों में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। 

इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। इस स्मार्टफोन से Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide को टक्कर मिल सकती है। एपल के फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। फोल्डेबल आईफोन में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी बहुत कम दिखेगी। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा सकता है। इसमें कंपनी का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी प्रोसेसर मिल सकता है। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर दो ऐप्स साइड बाय साइड एक साथ चल सकेंगे। मौजूदा आईफोन्स में यूजर्स डिस्प्ले पर एक साथ दो ऐप्स नहीं चला सकते। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.