Samsung के Galaxy Z Fold 6 Slim के लॉन्च में हो सकती है देरी

इस स्मार्टफोन को चीन में Galaxy W25 के तौर पर लाया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के समान हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2024 15:44 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग अगले महीने Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च कर सकती है
  • Galaxy Z Flip 6 में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • कंपनी के Galaxy S24 और Galaxy S24+ में समान प्रोसेसर था

इस स्मार्टफोन को चीन में Galaxy W25 के तौर पर लाया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy Unpacked इवेंट में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी है। यह इवेंट अगले महीने हो सकता है। इसमें Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Ring को पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के एक अन्य बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 Slim के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Fold 6 Slim को Galaxy Z Fold 6 के लॉन्च के कुछ महीनों बाद अक्टूबर में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को चीन में Galaxy W25 के तौर पर लाया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के समान हो सकता है। 
Advertisement

इससे पहले टिप्सटर Revegnus (@Tech_Reve) ने कहा था कि Galaxy Z Flip 6 में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Galaxy S24 और Galaxy S24+ में समान प्रोसेसर था। सैमसंग ने Galaxy S24 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया था। यह फैन-आउट वेफर लेवल पैकेज (FOWLP) का इस्तेमाल करने वाला कंपनी का पहला प्रोसेसर है। कुछ लीक में कहा गया था कि Galaxy Z Flip 6 को लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन, येलो और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन की कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट से सर्टिफिकेशन मिला था। 

Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। सैमसंग के पेटेंट के लिए एक आवेदन से यह संकेत मिला है। इस तरह का फीचर GalaxyAI सुइट में पहले से दिया गया है। पेटेंट के इस आवेदन से कुछ नए फंक्शंस होने का भी पता चल रहा है। इस बारे में दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन Chosun Biz की एक रिपोर्ट (टिप्सटर @Tech_Reve के जरिए) में बताया गया था कि कंपनी की ओर से दिया गया यह पेटेंट का आवेदन कोरिया इंटेलेक्चुल प्रॉपर्टी राइट्स इनफॉर्मेशन सर्विस (KIPRIS) की वेबसाइट पर दिखा है। इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.