Samsung ला सकती है Galaxy Z Fold 6 का कम प्राइस वाला वेरिएंट

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 6 का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाने की योजना बनाई है। इसे Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ पेश लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने Galaxy Z Fold 6 का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाने की तैयारी की है
  • इससे सैमसंग को चीन की स्मार्टफोन कंपनियों को टक्कर देने में आसानी होगी
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था

कंपनी की Galaxy S24 सीरीज को देश में काफी डिमांड मिल रही है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy Z Fold 6 को इस वर्ष दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसके स्टैंडर्ड बुक स्टाइल स्मार्टफोन के साथ ही एक कम प्राइस वाला वर्जन ला सकती है। इसका मतलब है कि सैमसंग इस वर्ष के अंत तक दो बड़े फोल्डेबल स्मार्टफोन और एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। 

इससे सैमसंग को चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के साथ मुकाबला करने में आसानी होगी। The Elec में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग ने Galaxy Z Fold 6 का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाने की योजना बनाई है। इसे Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ पेश लॉन्च किया जा सकता है। लगभग चार वर्ष पहले Galaxy Z Fold को लॉन्च करने के बाद कंपनी पहली बार एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीमियम स्मार्टफोन्स की अधिक डिमांड की वजह से कंपनी के कम प्राइस वाले स्मार्टफोन की बिक्री पर असर पड़ सकता है। 

पिछले सप्ताह लॉन्च हुए कंपनी की Galaxy S24 सीरीज को देश में काफी डिमांड मिल रही है। कंपनी ने इसके लिए 18 जनवरी को प्री-बुकिंग शुरू की थी। इस सीरीज की तीन दिन में 2.5 लाख से अधिक बुकिंग हुई हैं। पिछले वर्ष पेश की गई कंपनी की Galaxy S23 सीरीज के लिए तीन सप्ताह में 2.5 लाख बुकिंग मिली थी। देश में सैमसंग के MX बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Raju Pullan ने कहा है, " Galaxy S24 सीरीज से कस्टमर्स के पास नई संभावनाओं के लिए AI की पावर आई है। इस सीरीज की बड़ी सफलता से यह पता चलता है कि देश के कस्टमर्स नई टेक्नोलॉजी को अपनाने में आगे रहते हैं। हम Galaxy S24 सीरीज को मिले जोरदार रिस्पॉन्स के लिए कस्टमर्स को धन्यवाद देना चाहते हैं।" इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हैं। 

सैमसंग ने  बताया है कि नई सीरीज के स्मार्टफोन्स की उसकी उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग होगी। इन स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी होगा। दुनिया भर में लोकप्रिय  iPhone की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है। कंपनी की नोएडा की फैक्टरी से देश की डिमांड का बड़ा हिस्सा पूरा किया जाता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  3. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  4. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  5. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  6. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  7. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  9. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  10. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.