Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन एक नए अवतार में लॉन्च, जानें क्या है खास

Samsung Galaxy Z Flip Sirivannavari बैंकॉक स्पेशल एडिशन के 256 जीबी मॉडल की कीमत THB 47,900 (लगभग 1,10,000 रुपये) है। यह कीमत भारतीय Galaxy Z Flip के बराबर ही है। भारत में इस फोन की कीमत 1,09,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2020 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip Sirivannavari Bangkok एडिशन बैंकॉक में लॉन्च हुआ
  • गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप का यह स्पेशल एडिशन फोन के साथ आते हैं दो स्पेशल केस
  • फोन में मौजूद है स्पेशल पीकॉक लोगो

Samsung Galaxy Z Flip की भारत में कीमत 1,09,999 रुपये है

Samsung Galaxy Z Flip Sirivannavari Bangkok Special Edition थाइलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। Sirivannavari Bangkok एक पॉपुलर थाई फैशन ब्रांड है और पिछले महीने ही सैमसंग ने इस ब्रांड के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। खबरों की मानें, तो पिछले महीने गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लॉन्च के बाद यह पहली बार है कि सैमसंग ने किसी फैशन ब्रांड के साथ साझेदारी की है। लॉन्च के वक्त सैमसंग ने अमेरिकन फैशन ब्रांड Thom Browne के साथ मिलकर गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप थॉम ब्राउन एडिशन लॉन्च किया था। वहीं, अब Sirivannavari Bangkok के साथ मिलकर कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन का स्पेशल एडिशन पेश किया है।  
 

Samsung Galaxy Z Flip Sirivannavari Bangkok Special Edition price

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप Sirivannavari बैंकॉक स्पेशल एडिशन के 256 जीबी मॉडल की कीमत THB 47,900 (लगभग 1,10,000 रुपये) है। यह कीमत भारतीय Galaxy Z Flip के बराबर ही है। भारत में इस फोन की कीमत 1,09,999 रुपये है।
 

Samsung Galaxy Z Flip Sirivannavari Bangkok Special Edition

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप फोन की दिलचस्प बात यह है कि इसके स्पेशल एडिशन फोन में कोई एस्थेटिक बदलाव नहीं किया गया है। यह फोन भी 'मोर वाले लोगो' वॉलपेपर के साथ आता है, जो कि ब्रांड का लोगो है। Samsung Galaxy Z Flip Sirivannavari Bangkok Special Edition फोन दो केस डिजाइन के साथ आता है। जैसा कि सैमसंग थाईलैंड वेबसाइट पर कहा गया है कि एक ब्लू केस है, जो मिरर ब्लैक गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के साथ आता है और दूसरा पिंक केस है, जो मिरर पर्पल गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप वेरिएंट के साथ आता है। वहीं, फोन के डिब्बे पर आपको सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप Sirivannavari बैंकॉक ब्रांडिंग भी दिखाई देगी। याद दिला दें, थॉम ब्राउन एडिशन के फोन के ऊपर ब्रांड का सिग्नेचर कलर दिया गया था, जिसमें फोन का ग्रे वेरिएंट भी शामिल है।  

दो स्पेशल केस की बात करें तो यह एक सिंगल पीस है, जो फोन के पूरे बैक पैनर को कवर करता है। फोन में कैमरा मॉड्यूल और छोटी सेकेंडरी स्क्रीन के लिए एक बड़ा आयतकार कटआउट दिया गया है। बॉटम में Sirivannavari Bangkok का लोगो दिया गया है।
Advertisement

Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग फैशन ब्रांड Sirivannavari Bangkok के साथ मिलकर काम करने वाला है, इसका ऐलान पिछले महीने ही कर दिया गया था। माना जा रहा था कि दोनों की साझेदारी का यह स्पेशल एडिशन फोन 12 मार्च तक लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, अब यह फोन स्टोर्स में पहुंच चुका है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2636 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.