Samsung Galaxy Z Flip 5 के आउटर डिस्प्ले पर मिल सकता है गूगल मैप्स सपोर्ट

Samsung Galaxy Z Flip 5 को अगले महीने होने वाले कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2023 17:38 IST
ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट को सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जा सकता है
  • कंपनी ने पिछले वर्ष Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च किया था
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में तेजी आई है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Samsung के आगामी क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 5 के कवर डिस्प्ले पर गूगल मैप्स के लिए सपोर्ट हो सकता है। कंपनी ने पिछले वर्ष Galaxy Z Flip 4 को 1.9 इंच के स्मॉल आउटर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था। 

Samsung Galaxy Z Flip 5 को अगले महीने होने वाले कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके साथ Galaxy Z Fold 5, Galaxy Tab S9 सीरीज और Galaxy Watch 6 series को भी पेश किया जा सकता है। एक टिप्सटर (Twitter: @chunvn8888) ने दावा किया है कि Samsung Galaxy Z Flip 5 को फोल्ड किए जाने पर गूगल मैप्स के लिए सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों Oppo, Motorola और Vivo के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में बड़ा आउटर डिस्प्ले दिया गया है। 
Advertisement

पिछले महीने एक अन्य टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (Twitter: @OnLeaks) ने Galaxy Z Flip 5 की इमेज लीक की थी। इसमें यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बड़े कवर डिस्प्ले के साथ दिख रहा था। यह डिस्प्ले 3.4 इंच का हो सकता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होने की संभावना है। इसे 128  GB और 256 GB स्टोरेज में पेश करने की संभावना है। सैमसंग के Galaxy Z Flip 4 की तरह इसमें 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ डुअल कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसकी 3,700 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में Galaxy A14 4G को लॉन्च किया था। इस बजट स्मार्टफोन में Exynos 850 SoC के साथ 4 GB का RAM और 128 GB तक स्टोरेज है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A13 की जगह लेगा। Samsung Galaxy A14 का प्राइस 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 14,999 रुपये है। यह ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI पर चलता है। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट और दो OS अपडेट उपलब्ध कराएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  2. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  4. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  5. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  6. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  7. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  8. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  10. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.