Samsung Galaxy XCover Pro लॉन्च, मिलिट्री ग्रेड मज़बूती से है लैस

Samsung Galaxy XCover Pro में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है और यह सैमसंग एक्सीनॉस 9611 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

Samsung Galaxy XCover Pro लॉन्च, मिलिट्री ग्रेड मज़बूती से है लैस

Samsung Galaxy XCover Pro की बैटरी 4,050 एमएएच की है

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर प्रो में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है Samsung Galaxy XCover Pro में
  • सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर प्रो में होल-पंच डिस्प्ले है
विज्ञापन
Samsung ने चुपचाप Samsung Galaxy XCover Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। सैमसंग का लेटेस्ट रगेड स्मार्टफोन MIL-STD-810G मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड्स और IP68 सर्टिफिकेशन रेटिंग के साथ आता है। फोन शॉकप्रूफ और वाटरप्रूफ है। इसके बारे में 1.5 मीटर तक गिरने पर कुछ नहीं होने का दावा है। सैमसंग गैलेक्सी एसकवर प्रो 6.3 इंच के फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें दो रियर कैमरे हैं और बैटरी 4,050 एमएएच की है। फोन में दो अतिरिक्त प्रोग्रामेबल बटन हैं। इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर है और इसकी बैटरी भी रीमूवेबल है।
 

Samsung Galaxy XCover Pro price, release date

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर प्रो की कीमत 499 यूरो (करीब 39,600 रुपये) है। यह सिर्फ ब्लैक रंग में मिलेगा। फोन को अभी फिनलैंड में लॉन्च किया गया है। इसे भारत में लाए जाने के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं दी गई है।
 

Samsung Galaxy XCover Pro specifications, design

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर प्रो में होल-पंच डिस्प्ले है। डिस्प्ले में छेद को स्क्रीन के टॉप पर बायीं तरफ जगह दी गई है। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। दोनों सेंसर्स वर्टिकल पोज़ीशन में हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और बैकपैनल टेक्सचर्ड फिनिश वाला है। वॉल्यूम और पावर बटन के अलावा फोन दो अतिरिक्त प्रोग्रामेबल बटन दिए गए हैं।

स्पेसिफिेकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy XCover Pro स्मार्टफोन पेमेंट्स और बारकोड्स स्कैनर्स के लिए mPOS को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है और यह सैमसंग एक्सीनॉस 9611 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर प्रो में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है।

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर प्रो दो रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेकेंडरी कैमरा है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। स्मार्टफोन 4,050 एमएएच की बैटरी से लैस है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.2x76.5x9.94 मिलीमीटर है और वज़न 217 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन में दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा25-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »