• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पत्‍थर सा मजबूत! Samsung Galaxy XCover 7 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

पत्‍थर सा मजबूत! Samsung Galaxy XCover 7 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Samsung Galaxy XCover 7 रगड फोन को ग्‍लोबल मार्केट्स में पिछले महीने लॉन्‍च किया गया था। मंगलवार को कंपनी ने भारत में भी Galaxy XCover 7 फोन को लॉन्च कर दिया।

पत्‍थर सा मजबूत! Samsung Galaxy XCover 7 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह स्‍मार्टफोन रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy XCover 7 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • पिछले महीने ग्‍लोबल मार्केट्स में हुआ था पेश
  • यह स्टैंडर्ड एडिशन और एंटरप्राइज एडिशन में उपलब्ध है
विज्ञापन
Samsung Galaxy XCover 7 रगड फोन को ग्‍लोबल मार्केट्स में पिछले महीने लॉन्‍च किया गया था। यह रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। मंगलवार को कंपनी ने भारत में भी Galaxy XCover 7 फोन को लॉन्च कर दिया। यह स्टैंडर्ड एडिशन और एंटरप्राइज एडिशन में उपलब्ध है। Galaxy XCover 7 को इतनी मजबूती से बनाया गया है कि इसे IP68 सर्टिफ‍िकेशन मिला है। यह मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरैबिलिटी से लैस है।  इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 4,050mAh की बैटरी दी गई है। यह भी दावा है कि Galaxy XCover 7 भारत में सैमसंग का पहला एंटरप्राइज-फोकस्‍ड स्मार्टफोन है।
 

Samsung Galaxy XCover 7 price in India, availability

Samsung Galaxy XCover 7 के स्‍टैंडर्ड एडिशन की कीमत 27,208 रुपये है। इसके एंटरप्राइज एडिशन की कीमत 27,530 रुपये है। फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। स्टैंडर्ड एडिशन एक साल की वॉरंटी के साथ आता है, जबकि एंटरप्राइज एडिशन दो साल की वॉरंटी के साथ आता है। कॉर्पोरेट और इंस्टिट्यूशनल कस्‍टमर Samsung.com और ऑनलाइन EPP पोर्टल के जरिए इस फोन को खरीद सकते हैं।

Galaxy XCover 7 Enterprise Edition पर कंपनी 12 महीनों का Knox Suite सब्‍सक्र‍िप्‍शन भी दे रही है। 
 

Samsung Galaxy XCover 7 specifications

डुअल सिम सपोर्ट वाला Samsung Galaxy XCover 7 स्‍मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर चलता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 एस्‍पेक्‍ट रेशियो के साथ 6.6 इंच का फुल-एचडी (1,080 x 2,408 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। फोन में वॉटर ड्रॉप-स्टाइल का नॉच है। सैमसंग के रगेड फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। इसमें 6GB रैम के साथ एक ऑक्टा-कोर 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके नाम की जानकारी नहीं है। हालांकि इसके मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 होने की उम्मीद है।

बात करें कैमरों की तो Galaxy XCover 7 में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का शूटर है। फोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 5जी समेत ढेरों कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। जैसाकि हमने बताया इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी गिरने पर फोन को नुकसान नहीं होता। फोन का वजन 240 ग्राम है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  2. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  3. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  4. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  5. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  6. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  7. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  8. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  9. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »