Samsung Galaxy XCover 5 फोन 3000mah बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy XCover 5 फोन काफी पतला है और आप इसे अपने हाथ में पकड़ सकते हैं। यह स्मार्टफोन रिप्लेसेबल बैटरी के साथ आता है।

Samsung Galaxy XCover 5 फोन 3000mah बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy XCover 5 को यूरोपियन मार्केट में GBP 329 की कीमत में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy XCover 5 में 16MP का बैक कैमरा है
  • Samsung Galaxy XCover 5 में 5MP का सेल्फी कैमरा है
  • फोन में 5.3-inch HD+ TFT डिस्प्ले है
विज्ञापन
Samsung Galaxy XCover 5 रगेड स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन इससे 4 साल पहले लॉन्च हुए Galaxy XCover 4 का अपग्रेडिड वेरिएंट है। कंपनी ने अपग्रेडिड वेरिएंट को इंप्रूवमेंट और कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। Samsung Galaxy XCover 5 फोन काफी पतला है और आप इसे अपने हाथ में पकड़ सकते हैं। यह स्मार्टफोन रिप्लेसेबल बैटरी के साथ आता है। आप दस्ताने पहनकर भी इसकी टचस्क्रीन को इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस फोन को भारत समेत इंटरनेशनल मार्केेट में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हम आपको यहां Samsung Galaxy XCover 5 के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy XCover 5 price


Samsung Galaxy XCover 5 को यूरोपियन मार्केट में GBP 329 की कीमत में लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 33,300 रुपये होते हैं। फोन में आपको 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिल रही है। इस फोन को 12 मार्च से यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी ने Samsung Galaxy XCover 5 को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।

Samsung Galaxy XCover 5 specifications


Samsung Galaxy XCover 5 फोन Android 11 के साथ पेश किया गया है। इस फोन में आपको 5.3-inch HD+ TFT डिस्प्ले मिल रही है। फोन के चारों तरफ आपको थिक बेजल्स मिल रहे हैं। कंपनी ने फोन में ऑक्टा कोर Exynos 850 SoC  के साथ 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मिल रही है। फोन के बैक में f/1.8 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सिंंगल कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा f/2.2 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिल रहा है। फोन के टॉप बेजल्स में आपको सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

Samsung Galaxy XCover 5 फोन में आपको कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट के साथ पोगो पिन कनेक्टर फास्ट चार्जिंग के लिए मिल रहा है। फोन में 3,000mAh की रिप्लेसेबल बैटरी मिल रही है। फोन में आपको XCover Key मिल रही है जिससे आप कई टास्क को मैनेज कर सकते हैं। Samsung Galaxy XCover 5 फोन IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 147.1x71.6x9.2mm है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 850
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 सबसे सस्ता खरीदें! ₹11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही डील
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »