Samsung Galaxy Unpacked 2025: Samsung Galaxy Z Fold 7 भारत में 200MP कैमरा के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में नया फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 21:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Unpacked 2025: Samsung Galaxy Z Fold 7 भारत में Snapdragon 8 Elite से लैस है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च कर दिया है। बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdagon 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 
 

Samsung Galaxy Z Fold 7 Price in India & Availability


Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपये है। सैमसंग वेबसाइट के अनुसार ग्राहक 512GB वेरिएंट को भी 256GB वेरिएंट की कीमत पर खरीद सकते हैं। जबकि 16GB RAM/ 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन जेट ब्लैक,ब्लू शेडो और सिल्वर शेडो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा ऑनलाइन एक्सक्लूसिव मिंट कलर में भी मिलेगा। यह स्मार्टफोन Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।
 


Samsung Galaxy Z Fold 7 Specifications


Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई  है, जिसका रेजोल्यूशन 1,856x2,160 पिक्सल, 374ppi पिक्सल डेंसिटी और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,520 पिक्सल, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 422ppi पिक्सल डेंसिटी है। दोनों डिस्प्ले 1Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले कॉर्रनिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement
 
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 7 के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला सेल्फी कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और NFC शामिल है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।

Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोल्ड होने पर इस फोन की चौड़ाई 72.8 मिमी, लंबाई 158.4 मिमी और मोटाई 8.9 मिमी है। वहीं अनफोल्ड होने पर चौड़ाई 143.2 मिमी, लंबाई 158.4 मिमी और मोटाई 4.2 मिमी है। वहीं वजन 215 ग्राम है। इस फोन में 12GB RAM/ 16GB RAM दी गई है। वहीं 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

Samsung Galaxy Z Fold 7 की कौन सी डिस्प्ले है?

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले और 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में बैटरी कैसी है?

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy Z Fold 7 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में कैसा कैमरा है?

Samsung Galaxy Z Fold 7 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lightweight design and super thin profile
  • Fantastic displays
  • Top-notch performance
  • Excellent primary camera
  • Launches with One UI 8 based on Android 16 out of the box (and gets extended software support)
  • Bad
  • Charging speed capped at 25W
  • Battery life could have been better
  • No S Pen support
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.50 इंच

Cover Resolution

2520x1080 पिक्सल

डिस्प्ले

8.00 इंच

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1968x2184 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.