• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Unpacked 2025 Highlights: Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 फोल्डेबल्स से लेकर Watch 8 Series के लॉन्च तक, जानें सब कुछ

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Highlights: Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 फोल्डेबल्स से लेकर Watch 8 Series के लॉन्च तक, जानें सब कुछ

Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट के शोस्टॉपर Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 रहें, जिनके डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Highlights: Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 फोल्डेबल्स से लेकर Watch 8 Series के लॉन्च तक, जानें सब कुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Unpacked 2025 Highlights: Galaxy Z Fold 7 अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन है

ख़ास बातें
  • Samsung Unpacked 2025 Live: Z Fold 7 और Z Flip 7 होंगे लॉन्च
  • Samsung Unpacked Event Live: नया ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट भी किया जाएगा टीज
  • Galaxy Watch 8 सीरीज और Watch Ultra 2 भी होंगे लॉन्च
विज्ञापन

Samsung Electronics ने हेल्थ सर्विस इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म Xealth के अधिग्रहण के लिए एग्रीमेंट की घोषणा की है। Xealth अमेरिका के 500 से अधिक अस्पतालों के साथ जुड़ा हुआ है और डिजिटल हेल्थ डेटा को डॉक्टर्स और पेशेंट्स के बीच बेहतर ढंग से साझा करने में मदद करता है। इस अधिग्रहण का मकसद है होम हेल्थ मॉनिटरिंग और क्लिनिकल डिसीजन मेकिंग के बीच एक मजबूत और स्मार्ट कनेक्शन तैयार करना।

2025-07-09T20:30:32+0530

2025-07-09T20:19:02+0530

इन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Z Flip 7 फोल्डेबल फोन। फोन आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

2025-07-09T20:17:13+0530

Samsung Galaxy Z Flip 7 में अब तक आए Z Flip मॉडल्स में सबसे बड़ी बैटरी है।

2025-07-09T20:10:56+0530

AI Mode अब अमेरिका और भारत में Galaxy फोल्डेबल यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ सर्कल टू सर्च और बेहतर बन गया है

2025-07-09T19:52:26+0530

Samsung Galaxy Z Fold 7 में One UI 8 के साथ AI का तड़का लगा है। इसमें AI का बड़ा सूट शामिल किया गया है, जो इसे यूज करने का एक्सपीरिएंस बदल देगा।

2025-07-09T19:47:55+0530

Galaxy Z Fold 7 भले ही सैमसंग का सबसे पतला फोल्डेबल हो, लेकिन फिर भी इसमें नया 200MP का मेन कैमरा सेंसर मिल रहा है।

2025-07-09T19:46:19+0530

2025-07-09T19:41:33+0530

Samsung Galaxy Unpacked 2025 का इवेंट आज रात 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। इसे आप Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट या YouTube चैनल पर फ्री में लाइव देख सकते हैं। इवेंट को दुनियाभर में एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा और इसका लिंक Samsung India के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी मिलेगा। इसके अलावा, आप पल-पल के अपडेट्स यहां भी ले सकते हैं। टाइम सेट कर लीजिए - बड़े लॉन्च का वक्त आ गया है।

2025-07-09T19:29:32+0530

Galaxy Watch 8 Ultra में स्क्वायर-राउंड डिजाइन, 64GB स्टोरेज, लंबी बैटरी और टाइटेनियम बॉडी होने की उम्मीद है, जो सीधा Apple Watch Ultra को टक्कर देने की तैयारी में प्रतीत होती है। वियरेबल पहले ही कुछ लीक्स के जरिए चर्चा में बना हुआ है।

2025-07-09T15:33:14+0530

Samsung Galaxy Unpacked 2025 में इस बार एक बिल्कुल नए डिवाइस की एंट्री हो सकती है। सैमसंग पिछले कुछ समय से एक ट्राई-फोल्ड डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसे Galaxy G Fold नाम दिए जाने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी G Fold को टीज कर सकती है। इसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।

2025-07-09T15:18:47+0530

One UI 8 में Galaxy AI और Google Gemini के AI टूल्स शामिल होंगे। लाइव ट्रांसलेशन, चैट सजेशन, और नोट ऑटो-समराइजेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स आएंगे बिल्ट-इन।

2025-07-09T14:58:54+0530

Samsung Galaxy Flip 7 का एक किफायती वर्जन भी लॉन्च होने की अफवाह है, जिसका नाम Flip 7 FE हो सकता है। इसमें सीमित स्पेक्स होंगे, लेकिन वही प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस मिल सकता है।

2025-07-09T14:37:23+0530

Samsung Galaxy Flip 7 में 4.1-इंच कवर डिस्प्ले मिल सकती है, जो पहले से कहीं ज्यादा फंक्शनल होगी। माना जा रहा है कि इसमें नोटिफिकेशन, क्विक रिप्लाई और विजेट्स सीधे बिना खोलें यूज किए जा सकेंगे।

2025-07-09T14:14:00+0530

Jet Black, Silver Shadow, Blue Shadow, Green Mint और Coral Red - Fold 7 में ये पांच कलर ऑप्शन हो सकते हैं। यह अब तक का सबसे वर्सटाइल फोल्डेबल लाइनअप होगा।

2025-07-09T14:00:41+0530

लीक्स के अनुसार Samsung Galaxy Fold 7 में 4,400mAh बैटरी होगी जो 45W फास्ट चार्जिंग और नए Qi2 वायरलेस स्टैंडर्ड को सपोर्ट करेगी। वायरलेस चार्जिंग और शेयरिंग दोनों तेज होंगी।

2025-07-09T13:51:47+0530

Galaxy Fold 7 में 200MP का मेन कैमरा हो सकता है, साथ में अल्ट्रा-वाइड और 3x टेलीफोटो लेंस। अगर ऐसा होता है, तो Samsung फोल्डेबल्स में कैमरा पर पहली बार इतना बड़ा अपग्रेड कर रहा है।

2025-07-09T13:30:59+0530

Samsung Galaxy Fold 7 और Flip 7 में Samsung का नया Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे FCC लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है। यह खास तौर पर Galaxy AI के लिए कस्टमाइज किया गया होगा, जैसा हम पिछले मॉडल्स के साथ देख चुके हैं।

2025-07-09T13:25:36+0530

Samsung Galaxy Z Fold 7 को अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल कहा जा रहा है, सिर्फ 4.2mm मोटाई (ओपन होने पर) और 215g वजन। कहा जा रहा है कि Samsung ने इसके लिए टाइटेनियम फ्रेम और हल्के हिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है।

2025-07-09T13:13:45+0530

आज के इवेंट में Samsung द्वारा Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और नया Flip 7 FE वर्जन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा नई Galaxy Watch 8 सीरीज (Ultra वर्जन समेत) देखने को मिल सकती है और साथ ही One UI 8 के AI फीचर्स भी पेश किए जा सकते हैं। कुछ लीक्स की मानें तो कंपनी एक ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट डिवाइस “G Fold” की झलक भी दिखा सकती है।

2025-07-09T13:10:09+0530

Samsung Galaxy Unpacked 2025 का इवेंट आज रात 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। इसे आप Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट या YouTube चैनल पर फ्री में लाइव देख सकते हैं। इवेंट को दुनियाभर में एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा और इसका लिंक Samsung India के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी मिलेगा। इसके अलावा, आप पल-पल के अपडेट्स यहां भी ले सकते हैं। टाइम सेट कर लीजिए - बड़े लॉन्च का वक्त आ गया है।

2025-07-09T13:05:53+0530

Samsung Unpacked 2025 Highlights: Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट - Galaxy Unpacked 2025 भारत में आज रात 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। दुनियाभर की नजरें इस पर टिकी हैं, क्योंकि इस बार कंपनी अपने फोल्डेबल लाइनअप की 7वीं जनरेशन लॉन्च करने जा रही है। इवेंट को Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारत समेत दुनियाभर के टेक फैन्स और एक्सपर्ट्स इसके लिए तैयार बैठे हैं।

इस इवेंट के शोस्टॉपर होंगे Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7, जिनके डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Fold 7 को अब तक के सबसे पतले फोल्डेबल के तौर पर टीज किया गया है, जिसमें Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर, 200MP कैमरा और नई Galaxy AI क्षमताएं मिलेंगी। Flip 7 में भी बड़ी कवर स्क्रीन, ज्यादा पावरफुल बैटरी और बेहतर कैमरे की उम्मीद की जा रही है। साथ ही, एक नया बजट वेरिएंट - Galaxy Z Flip 7 FE भी लॉन्च हो सकता है।

इसके अलावा, Samsung नई Galaxy Watch 8 सीरीज (Ultra वेरिएंट सहित), One UI 8 (Android 16 बेस्ड) और शायद एक ट्राई-फोल्ड Galaxy G Fold कॉन्सेप्ट का टीजर भी पेश कर सकता है। हेल्थ-ट्रैकिंग, स्मार्ट AI फीचर्स और एक्सेसरीज में गैलेक्सी इकोसिस्टम का विस्तार इस इवेंट का बड़ा फोकस रहेगा। नीचे हम आपको दे रहे हैं मिनट-दर-मिनट लाइव अपडेट्स, ताकि आप कुछ भी मिस न करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read
Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: दे दे प्यार दे-2, हनीमून से हत्या, अखंड-2 जैसी रोचक फिल्में इस हफ्ते OTT पर रिलीज
  2. Realme Neo 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. CES 2026: मुंह में डालें लॉलीपॉप, बजेगा गाना! ऑडियो टेक्नोलॉजी का सबसे अनोखा नूमना
  4. Amazon Great Republic Day सेल में iQOO 15, OnePlus 15R, realme Narzo 90 5G जैसे फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट!
  5. ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे मिलेगी मसाज! शर्ट में बटन की तरह फिट होने वाला गैजेट लॉन्च
  6. RedMagic 11 Air गेमिंग फोन की पहली झलक, 24GB रैम, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग जैसे फीचर्स लीक
  7. CES 2026: स्मार्टबैंड, रिंग के बाद अब स्मार्ट जूलरी! Nirva के खूबसूरत नेकलेस-ब्रेसलेट बताएंगे आपका मूड, सुधारेंगे रिश्ते!
  8. Samsung Galaxy S26 की लॉन्च डेट फिर लीक, मार्च में इस दिन से शुरू होगी सेल! जानें सबकुछ
  9. Redmi का बजट साउंड सिस्टम लॉन्च: इसमें है वायरलेस सबवूफर और RGB लाइटिंग, जानें कीमत
  10. Lava भारत में जल्द लॉन्च करेगी 2 डिस्प्ले वाला फोन! डिजाइन Xiaomi के फ्लैगशिप फोन जैसा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »